{"_id":"57743bd74f1c1b5f1879ccdc","slug":"terrorist-terror-attack-in-delhi-terrorist-attacks-hizbul-commander-terror-attack-high-alert","type":"story","status":"publish","title_hn":"देश में घुसे तीन पाकिस्तानी आतंकी, सुसाइड बेल्ट से कर सकते हैं धमाका","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
देश में घुसे तीन पाकिस्तानी आतंकी, सुसाइड बेल्ट से कर सकते हैं धमाका
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
Updated Thu, 30 Jun 2016 02:51 AM IST
विज्ञापन
जम्मू-कश्मीर के रामबन जिले के बनिहाल से ग्रे कलर की स्विफ्ट कार में सवार हैं तीनों आतंकी
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाल ही में जम्मू-कश्मीर के पंपोर में हुए आतंकी हमले के बाद तीन पाकिस्तानी आतंकी आधुनिक हथियारों और सुसाइड बेल्ट से लैस होकर देश में घुस आए हैं। केंद्रीय खुफिया एजेंसी की ओर से हरियाणा और पंजाब के गृह मंत्रालय को पत्र भेजकर आतंकियों के बारे में विस्तृत जानकारी देने के साथ ही विशेष निगरानी रखने के निर्देश दिये गए हैं। खुफिया एजेंसियों का कहना है कि तीनों पाकिस्तानी आतंकी सुसाइड बेल्ट से धमाका कर सकते हैं। तीनों जम्मू-कश्मीर के रामबन जिले के बनिहाल से ग्रे कलर की स्विफ्ट कार से निकले हैं। बताया है कि आतंकी हरियाणा के रास्ते राजधानी दिल्ली में घुसने की फिराक में हैं। हालांकि खुफिया एजेंसियों को आतंकियों के टारगेट के बारे में कोई जानकारी नहीं मिल सकी है।
प्रदेश की दिल्ली सीमा से लगे शहरों में सतर्कता
खुफिया एजेंसियों की माने तो तीनों पाकिस्तानी आतंकी हरियाणा में प्रवेश कर चुके हैं। हालांकि, स्थानीय सुरक्षा एजेंसियों को अभी तक इसका सुराग नहीं मिला है। दिल्ली की सीमा से सटे रोहतक, सोनीपत, फरीदाबाद, बहादुरगढ़ में खुफिया विभाग सहित अन्य सुरक्षा एजेंसियों को सक्रिय कर दिया गया है, ताकि आतंकियों को ट्रेस किया जा सके। बताया गया है कि आतंकी इन्हीं रास्तों से होते हुए दिल्ली जाने की फिराक में हैं। इसी वजह से इन शहरों में पुलिस से लेकर समूचे सुरक्षा तंत्र को सतर्क कर दिया गया है। रोहतक शहर में बाहरी नाकों पर चेकिंग सख्त कर दी गई है।
सीआईए को तुरंत अपडेट करने के निर्देश
केंद्रीय खुफिया एजेंसी की तरफ से भेजे गए पत्र में स्पष्ट निर्देश है कि आतंकियों से जुड़ी कोई भी जानकारी सामने आने के तुरंत बाद एजेंसी के हेड क्वार्टर को सूचना दी जाए, ताकि आतंकियों को काबू किया जा सके। सीआईए की तरफ से हरियाणा पुलिस के डीजीपी सहित सभी पुलिस कमिश्नर, आईजी, एसपी, एसपी रेलवे अंबाला, पंचकूला आईजी रेलवे और कमांडो, सभी सीआईडी यूनिट को खत भेजा गया है।
विज्ञापन
आतंकियों की कार का नंबर और हथियार की डिटेल सार्वजनिक
25 जून को भी तीन आतंकियों के पंजाब में घुसने की सूचना मिली थी। इसके बाद पंजाब, चंडीगढ़ और हरियाणा में हाई अलर्ट घोषित किया गया था। अब सीआईए ने आतंकियों की कार का नंबर और उनके हथियारों के बारे में भी सूचना साझा की है। तीनों आतंकियों को आत्मघाती बताया गया है। बताया गया है कि तीनों आतंकी देश में कोई बड़ा हमला करने की फिराक में हैं। इनके हुलिये के बारे में भी जानकारी एकत्रित की जा रही है।