{"_id":"57e989404f1c1b906c5754ae","slug":"teasing-haryana-rohtak-girl-student-police-teacher-villagers-village-police-force","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो छात्राओं से छेड़छाड़ करने पर शिक्षकों के खिलाफ ग्रामीणों में रोष, पहुंची पुलिस फोर्स","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दो छात्राओं से छेड़छाड़ करने पर शिक्षकों के खिलाफ ग्रामीणों में रोष, पहुंची पुलिस फोर्स
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
Updated Tue, 27 Sep 2016 02:16 AM IST
विज्ञापन
गांव के सरपंच की भी नहीं सुनी प्रदर्शन करने वालों ने
- फोटो : amar ujala
कलानौर थाना क्षेत्र के एक सरकारी स्कूल के शिक्षक पर दो छात्राओं से छेड़छाड़ की जानकारी होते ही ग्रामीणों का गुस्सा भड़क गया। काफी संख्या में ग्रामीण स्कूल पहुंच गये। ग्रामीणों ने स्कूल के गेट का ताला लगाकर जमकर नारेबाजी की। हालात बिगड़ते देख कलानौर थाना प्रभारी जितेंद्र सिंह टीम सहित मौके पर पहुंचे। उन्होंने ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन ग्रामीण मांग पर अड़े रहे।
ग्रामीणों का कहना था कि शिक्षक को स्कूल से ही गिरफ्तार किया जाए। गांव के सरपंच भूपेंद्र भी मामले को शांत करने पहुंचे, लेकिन ग्रामीणों ने उनकी भी नहीं सुनी। स्थिति को काबू करने के लिए पुलिस ने संबंधित शिक्षक के खिलाफ केस दर्ज कर पूछताछ की। अभी तक शिक्षक की गिरफ्तारी नहीं की गई है। इंस्पेक्टर जितेंद्र का कहना है कि फिलहाल केस दर्ज किया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
शिक्षक ने कहा कि आरोप गलत
मामले में संबंधित शिक्षक ने छेड़छाड़ के आरोपों को नकारा है। शिक्षक का कहना है कि आरोप लगाने वाली छात्राएं उनकी बेटी के समान हैं। शिक्षक ने कहा कि उनके पिछले स्कूल के कार्यकाल के रिकार्ड को देख लिया जाए। आज तक ऐसे आरोप नहीं लगे हैं। शिक्षक एक महीने पहले ही ट्रांसफर होकर खेरड़ी के सरकारी स्कूल आये हैं।
विज्ञापन
विभाग के अधिकारी भी पहुंचे
स्कूल में हंगामे की सूचना मिलने के बाद शिक्षा विभाग के अधिकारी भी पहुंचे। शाम को जिला शिक्षा अधिकारी सुनीता रूहिल और खंड शिक्षा अधिकारी संतोष चौधरी ने स्टाफ से मामले की जानकारी ली। साथ ही ग्रामीणों से भी बात की।