{"_id":"57a1086f4f1c1b56152ba428","slug":"teasing-haryana-rohtak-arrest-girl-student-police-crime","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्रा को छेड़ने वाले तीन युवकों को परिजनों ने धुना","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
छात्रा को छेड़ने वाले तीन युवकों को परिजनों ने धुना
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
Updated Wed, 03 Aug 2016 02:24 AM IST
विज्ञापन
पुलिस को आता देख तीनों युवक अपनी कार छोड़कर भागे
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
करीब दो महीनों से एक छात्रा को परेशान कर रहे तीन मनचलों की छात्रा के परिजनों ने मंगलवार दोपहर जमकर धुनाई की। मौके पर पुलिस को आता देख तीनों मनचले अपनी कार छोड़कर भाग गये। पुलिस ने कार को कब्जे में ले लिया है और उसी के आधार उनकी पहचान करने में जुटी है।
पावर हाउस स्थित एक एकेडमी में छात्रा पढ़ाई करती है। करीब दो महीने से छात्रा को तीन युवक परेशान कर रहे थे। छात्रा यदि ऑटो में जाती तो उसी आटो में तीनों युवक भी बैठ जाते और छात्रा पर कमेंट करते। छात्रा जब पैदल जाती तो कार लेकर पहुंच जाते। छात्रा को कार में बैठने की बात कहकर एकेडमी तक छोड़ने को कहते। पहले तो छात्रा ने उनकी हरकतों को अनदेखा किया, लेकिन जब उनकी हरकतें बढ़ती गईं तो छात्रा ने सारी बात परिजनों को बताई। इसके बाद छात्रा के परिजन मंगलवार को छात्रा को कार में लेकर आये और नेकीराम कॉलेज के सामने खड़े हो गये। यहां से उन्होंने छात्रा को पैदल एकेडमी जाने के लिए कहा। जैसे ही छात्रा एकेडमी की तरफ जाने लगी तो एक कार में तीनों युवक छात्रा के पीछे चल दिये। युवकों ने छात्रा को कार में बैठने की बात कही। इसी बीच छात्रा के परिजनों ने तीनों पर धावा बोल दिया। परिजनों ने तीनों युवकों को कार से बाहर निकालकर जमकर धुनाई की। पिटाई से बचने के लिए तीनों ने छेड़छाड़ करने की बात से इनकार किया। लेकिन छात्रा ने उन्हें पहचान लिया। फिर परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस को आता देख तीनों मनचले अपनी कार मौके पर ही छोड़कर भाग गये। कुछ दूरी तक उनका पीछा किया गया, लेकिन वह हाथ नहीं लगे। माडल टाउन चौकी पुलिस ने कार को कब्जे में ले लिया है।