{"_id":"591a16844f1c1be764f22a8d","slug":"teacher-kidnapped-school-haryana-rohtak-crime-police","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूल से लौट रही शिक्षिका का अपहरण","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
स्कूल से लौट रही शिक्षिका का अपहरण
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
Updated Tue, 16 May 2017 02:28 AM IST
विज्ञापन
बहन के फोन पर किया मैसेज, मेरी जान को खतरा है, आप घर से बाहर मत निकलना
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोनीपत की युवती के चर्चित गैंगरेप एवं हत्या के बाद सोमवार को एकता कॉलोनी से एक शिक्षिका के अपहरण के मामले ने पुलिस में खलबली मचा दी। युवती ने अपनी जान का खतरा बताते हुए परिजनों के मोबाइल पर मैसेज किया और उसके बाद मोबाइल बंद हो गया। परेशान परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस की लापरवाही का आलम यह रहा कि दोपहर की घटना का मुकदमा शाम के समय दर्ज किया गया।
जानकारी के मुताबिक एकता कॉलोनी निवासी अमरप्रीत गांधरा गांव के सीनियर सेकेंडरी स्कूल में शिक्षिका हैं। चार महीने पहले ही गांव पटवापुर के स्कूल से उनका तबादला गांधरा में हुआ था। पुलिस को दी शिकायत में शिक्षिका की मां अमरजीत कौर ने बताया कि उनकी बेटी सुबह के सात बजे घर से स्कूल के लिए निकली थी। वह दोपहर दो बजे छुट्टी के बाद घर आ रही थी। जब वह खेड़ीसाध मोड़ स्थित डीएवी स्कूल के नजदीक पहुंची तो किसी ने उसका अपहरण कर लिया। परिजनों ने बार बार उसके पास कॉल की लेकिन उसका कोई जवाब नहीं आया।
मेरी जान को खतरा है, आप घर से बाहर मत निकलना
शिक्षिका ने अपहरण होने के बाद अपनी बहन के मोबाइल पर मैसेज किया। इसमें लिखा था कि मेरी जान को खतरा है। आप घर से बाहर मत निकलना। मम्मी पापा का ख्याल रखना। शिक्षिका के पिता बीएसएनएल से रिटायर हैं।
विज्ञापन
एसपी आवास पर शिकायत की तो दर्ज हुआ केस
जब मामले की शिकायत शिवाजी कालोनी थाना पुलिस को दी गई तो कोई सुनवाई नहीं हुई। इसके बाद पीड़िता के परिजन माकपा के सचिव विनोद और अन्य लोगों के साथ एसपी आवास पर पहुंचे। यहां पर परिजनों ने मामले में एसपी से शिकायत की। फिर एसपी ने परिजनों की बात सुनने के बाद संबंधित थाने को केस दर्ज करने के आदेश दिये।
अंबाला में मिली लोकेशन
एसपी के आदेश के बाद शिवाजी कालोनी थाने में केस दर्ज कर लिया गया। मामले में एसएचओ नवीन का कहना है कि शिक्षिका का मोबाइल बार-बार चालू और बंद हो जाता है। नंबर सर्विलांस पर लगावाया गया है। शिक्षिका के मोबाइल की अंतिम लोकेशन अंबाला की मिल रही है। परिजनों ने बेटी के साथ किसी अनहोनी की आशंका जताई है।