{"_id":"5853097a4f1c1bd209649987","slug":"syl-case-supreme-court-syl-link-punjab-cm-haryana-ex-cm-captain-abhimanyu","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसवाईएल पर अपनी सरकार में कुछ नहीं किया, अब नौटंकी कर रहे अभय चौटाला : कैप्टन","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एसवाईएल पर अपनी सरकार में कुछ नहीं किया, अब नौटंकी कर रहे अभय चौटाला : कैप्टन
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
Updated Fri, 16 Dec 2016 02:52 AM IST
विज्ञापन
हरियाणा के वित्तमंत्री कैप्टन अभिमन्यु
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एसवाईएल मुद्दे पर इनेलो के नेता प्रतिपक्ष अभय चौटाला ने सरकार पर कुछ नहीं करने का आरोप लगाया और नहर खुद खोदने का ऐलान किया तो वित्तमंत्री ने इसको सियासी नौटंकी बताकर उनको घेरा। वित्तमंत्री कैप्टन अभिमन्यु ने कहा कि जिस समय प्रदेश में इनेलो की सरकार थी, उस समय उन्होंने एसवाईएल मुद्दे पर कुछ नहीं किया। उस समय वे आराम से बैठे रहे और यह विवाद बढ़ता चला गया। अब सरकार इस मामले को सुलझाने में लगी है और प्रदेश के लोगों को उनके हक का पानी दिलाने का प्रयास कर रही है। उसमें अभय चौटाला राजनीतिक नौटंकी कर रहे है।
वित्तमंत्री कैप्टन अभिमन्यु वीरवार को यहां निजी प्रतिष्ठान का उद्घाटन करने आए थे। पत्रकारों से बातचीत करते हुए इनेलो पर निशाना साधने के अलावा उन्होंने कैशलेस प्रणाली अपनाने पर जोर दिया। वित्तमंत्री ने कहा कि लोग सारा लेनदेन रिकार्ड पर करें और बैंक के माध्यम से करें। क्योंकि जब कार्ड, आनलाइन, मोबाइल एप के माध्यम से लेनदेन किया जाएगा तो वह रिकार्ड में होगा। जिसका फायदा लोगों को मिलेगा, क्योंकि सरकार के खजाने में राजस्व आएगा और वह लोगों को सुविधाएं देने में खर्च होगा। वित्तमंत्री ने कहा कि पीएम मोदी भ्रष्टाचार को मिटाने के लिए एक युद्ध लड़ रहे हैं, जिसमें कैशलेस सबसे बड़ा हथियार है। इसलिए प्रदेश के ढाई करोड़ लोगों को मोदी की सेना बनकर कैशलेस हथियार को उठाना है, जिससे भ्रष्टाचार पूरी तरह से खत्म हो सके। कैशलेस की सुविधा देने के लिए हर विभाग में जल्द ही मशीनें लगाई जाएंगी, जिसकी पूरी तैयारी हो चुकी है। वहीं, सातवें वेतन आयोग को लेकर कर्मचारियों के आंदोलनरत होने पर उन्होंने कहा कि हरियाणा ऐसा पहला प्रदेश है जहां सबसे पहले सातवां वेतन आयोग लागू किया गया है।