फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   sucide, man, haryana, rohtak, crime, police, death

पत्नी 20 दिन के बेटे को छोड़कर मायके गई तो युवक ने जहर खाकर दी जान

Sat, 20 Aug 2016 01:39 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक Updated Sat, 20 Aug 2016 01:39 AM IST
विज्ञापन
sucide, man, haryana, rohtak, crime, police, death
युवक की जेब से मिली डायरी में लिखा था सुसाइड नोट - फोटो : amar ujala
‘मैं मजबूर हूं बेटा भविष्य, कुछ नहीं कर सकता, क्या मैं इंसान नहीं’। ये बात धामड़ निवासी 25 वर्षीय सुनील ने अपने 28 दिन के बेटे भविष्य की कई फोटो को एक साथ जोड़कर फे सबुक पर पोस्ट करके शेयर की। इसके बाद सुनील ने जहरीला पदार्थ निगलकर जान दे दी। इसके साथ ही परिवार का इकलौता चिराग बुझ गया। सुनील की पत्नी उसके 20 दिन के बेटे को छोड़ मायके चली गई थी। सुनील की जेब से मिली डायरी में एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है। इसमें सुनील ने लिखा कि मेरी मौत के जिम्मेदार मेरी पत्नी, उसकी मां, दादी, बहन और जीजा होंगे।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक गांव धामड़ निवासी सुनील और उसके पिता ओमप्रकाश गांव में ही खेतीबाड़ी करते थे। कुछ साल पहले सुनील की शादी रोहतक के माता दरवाजा निवासी प्रिया के साथ हुई थी। शादी के कुछ दिन बाद ही पति-पत्नी में अनबन रहने लगी। हालांकि परिवार के स्तर पर मामला निपट गया। 23 जुलाई को सुनील की पत्नी ने एक बेटे को जन्म दिया। इसके बाद भी दंपति के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। सुनील के परिजनों का आरोप है कि प्रिया अपने 20 दिन के बेटे को छोड़कर मायके चली गई। प्रिया को उसके मायके वाले लेने आये थे। आरोप था कि ससुराल पक्ष जच्चा की देखभाल नहीं कर रहा है। बच्चे को दो दिन तक मां का दूध नहीं मिलने के कारण वह बीमार हो गया। तीसरे दिन पंचायत सुनील की ससुराल पहुंची। फिर बातचीत करके बच्चे को प्रिया के पास ही छोड़ दिया गया। यहां पर मायके पक्ष ने कहा कि वह दस दिन बाद अपनी बेटी को भेज देेंगे। आरोप है कि बुधवार को मायके पक्ष ने बच्चे को तो सुनील के पास भेज दिया, लेकिन उसकी पत्नी को नहीं भेजा।
विज्ञापन


इससे सुनील परेशान हो गया। क्योंकि बच्चे को मां का दूध नहीं मिल रहा था। बच्चे की चिंता को लेकर वह तनाव में रहने लगा। अंत में उसने परेशान होकर बृहस्पतिवार देरशाम जहरीला पदार्थ निगल लिया। तबियत बिगड़ने पर परिजनों को घटना का पता चला तो उसे पीजीआई लेकर आये। यहां डॉक्टरों ने सुनील को मृत घोषित कर दिया। सदर थाना पुलिस ने मृतक की पत्नी प्रिया सहित अन्य पर आत्महत्या के लिए मजबूर करने का केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


16 अगस्त- खुद की फोटो पोस्ट की लिखा- एक मरा हुआ इंसान

पत्नी के चले जाने और नवजात बेटे भविष्य हुड्डा को लेकर सुनील बहुत ज्यादा परेशान हो गया था। इसका अंदाजा उसकी 16 अगस्त शाम तीन बजकर दस मिनट पर की गई फेसबुक पोस्ट से ही लगाया जा सकता है। इस दिन सुनील ने फेसबुक पर अपना एक फोटो शेयर किया। उस फोटो पर कैप्शन लिखा कि- एक मरा हुआ इंसान।

18 अगस्त- मैं मजबूर हूं बेटा भविष्य हुड्डा

सुनील ने 18 अगस्त को आत्महत्या की। इसी दिन सुबह 10 बजकर 37 मिनट पर फेसबुक पर अपने बेटे की एक साथ जुड़ी कई फोटो शेयर कीं। इस फोटो पर सुनील हुड्डा ने कैप्शन लिखा कि- मैं मजबूर हूं बेटा भविष्य हुड्डा। फिर शाम को उसने जहर खाकर आत्महत्या कर ली।

कौन संभालेगा भविष्य को

सुनील की मौत के बाद ही उसका पूरा परिवार उजड़ गया। सुनील अपने माता पिता की इकलौती संतान था। उसके  चले जाने के बाद बूढ़े माता पिता को खुद की और अपने 28 दिन के पोते की चिंता सताने लगी है। पीड़ित परिवार ने आरोपियों पर कार्रवाई करने की मांग की है।



मृतक की मां सुदेश के बयान पर पत्नी सहित अन्य पर केस दर्ज किया गया है। एफ आईआर में उन सभी को शामिल किया गया है जिनके बारे में सुसाइड नोट में जिक्र किया गया है। जांच के बाद गिरफ्तार किया जाएगा।
एएसआई हरेंद्र, जांच अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed