फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Sridevi Lutः priest at the temple and at the Kalanaur sevadar Hmlakr mother took parasol

कलानौर के श्रीदेवी मंदिर में लूटः पुजारी और सेवादार पर हमलाकर माता का छत्र ले गए

Sat, 04 Jun 2016 02:20 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक Updated Sat, 04 Jun 2016 02:20 AM IST
विज्ञापन
Sridevi Lutः priest at the temple and at the Kalanaur sevadar Hmlakr mother took parasol
लूट का छवि‌चित्र - फोटो : अमर उजाला
कलानौर के प्राचीन श्री देवी मंदिर में बृहस्पतिवार रात 2 बजे लूट की बड़ी वारदात अंजाम दी गई। अज्ञात लुटेरों ने पुजारी और सेवादार पर हमला कर माता की मूर्ति के ऊपर लगा चांदी का छत्र और सोने का हार लूट लिया। बदमाश मंदिर की दीवार के सहारे सीढ़ी लगाकर अंदर घुसे और सीढ़ी से उतरकर ही भाग गए। पुजारी गंभीर रूप से घायल हुए हैं तो सेवादार के सिर में चोट आई है। कलानौर थाना पुलिस ने अज्ञात बदमाशों पर केस दर्ज किया है। 
विज्ञापन


बृहस्पतिवार रात श्री देवी मंदिर में रहने वाले पुजारी और प्रबंधक मांगेराम हमेशा की तरह परिसर में बने अपने कमरे में सो रहे थे। कमरे के बाहर मंदिर का सेवादार मध्यप्रदेश निवासी कुलदीप गायों की देखरेख करने के लिए सोया हुआ था। कुलदीप के अनुसार रात दो बजे चार युवकों ने उसको जगाया और मंदिर में रहने वाले लोगों की संख्या के बारे में पूछा। जानकारी लेने के बाद उसके हाथ पैरों को बांधकर वहीं पर पटक दिया। उसके बाद बदमाश माता रानी के दरबार की ओर चले गए। कुलदीप ने दस मिनट जद्दोजहद करने के बाद जैसे-तैसे अपने हाथ पैर खोल लिए।
विज्ञापन


इसके बाद वह सीधे पुजारी मांगेराम के कमरे में गया और मंदिर में चोर घुसने की जानकारी दी। जैसे ही पुजारी ने शोर मचाया तो बदमाशों ने उस पर हमला बोल दिया। सेवादार कुलदीप बीचबचाव करने लगा तो उस पर भी राड और लाठियों से धावा बोल दिया गया। पुजारी बुरी तरह से घायल होकर नीचे गिर गए। इसी दौरान चारों बदमाश दीवार पर सीढ़ी लगाकर खेतों की ओर फरार हो गए। सेवादार ने पुलिस को सूचना दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


5 मिनट की दूरी और पुलिस आधे घंटे बाद पहुंची
मामले में पुलिस की बड़ी लापरवाही सामने आई है। सूचना मिलने के बाद पांच मिनट की दूरी तय करने में भी पुलिस को आधा घंटा लग गया। पुलिस ने घायल मांगेराम और कुलदीप को अस्पताल पहुंचाया। मांगेराम की गंभीर हालत देखते हुए उसे पीजीआई रेफर कर दिया गया। जबकि कुलदीप का इलाज कलानौर के सरकारी अस्पताल में चल रहा है। पुलिस ने बदमाशों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 

सीढ़ी लगा उतरे मंदिर में
मंदिर की चारदीवारी करीब 10 फ ीट ऊंची है। बदमाशों ने मंदिर परिसर के अंदर दाखिल होने और भागने के लिए दीवार के साथ में सीढ़ी लगाई। अंदर दाखिल होने के बाद बदमाशों ने दरबार के दो ताले तोडे़ और भवन में पहुंचकर माता का चांदी का छत्र, सोने का हार और अन्य तीन छत्र लूटकर सीढ़ी के रास्ते ही फरार हो गए।

सीसीटीवी कैमरे पडे़ थे खराब
मंदिर में लूटपाट की यह पहली घटना नहीं है। इससे पहले भी यहां दो बार चोरी हो चुकी है। लेकिन मंदिर प्रशासन सुरक्षा में कोताही बरत रहा है। करीब डेढ़ वर्ष पहले मंदिर में सुरक्षा की दृष्टि से लगाए गए सीसीटीवी कैमरे एक साल से बंद पडे़ हैं। यही कारण है कि पुलिस के पास लुटेरों तक पहुंचने का कोई पुख्ता सबूत नही है। पीड़ित भी हमलवारों को नहीं पहचान रहे हैं।


दो दिन पहले गुढाण के पूजारी से लूटे थे साढे़ सात हजार रुपये
कलानौर इलाके में मंदिर में घुसकर पुजारी पर हमलाकर लूटपाट को दो दिन में यह दूसरा मामला है। दो दिन पहले कस्बे से महज दो किलोमीटर दूर स्थित गांव गुढाण में प्राचीन बाबा बहादुरपुरी के मंदिर में लगभग इसी तरह चार बदमाशों ने पुजारी से साढे़ सात हजार रुपये की नकदी लूट ली थी। वारदातों से इलाके के मंदिरों में सुरक्षा पर सवाल खड़ा हो गया है। वारदातों से श्रद्धालु सकते में हैं। 

दोनों घटनाओं से जाहिर होता है कि यह एक ही गिरोह का काम है। पुलिस गंभीरता से मामले की जांच कर रही है। जल्दी ही आरोपी पकडे़ जाऐंगे।
राजेश कुमार, कलानौर, थाना प्रभारी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed