फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Son abused his mother after drinking alcohol In Rohtak, threatened not to see sunset and shot him six times

रोहतक के गांव गूगाहेड़ी में दबंगई: मां को गाली देने से रोका तो दबंगों ने की बेटे की गोली मारकर की हत्या

Mon, 02 Oct 2023 03:14 PM IST
नवीन दलाल माई सिटी रिपोर्टर, रोहतक (हरियाणा)
माई सिटी रिपोर्टर, रोहतक (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Mon, 02 Oct 2023 03:14 PM IST
सार

रोहतक में मां-बेटे के विवाद में गोली चलाने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि बेटा मां को शराब पीकर गाली-गलौच करने लगा तो पिता ने इस बात को विरोध किया। जिसके चलते बेटे ने पिता पर गोली चला दी। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
Son abused his mother after drinking alcohol In Rohtak, threatened not to see sunset and shot him six times
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : पीटीआई

विस्तार

रोहतक के लाखनमाजरा खंड के गांव गूगाहेड़ी में शराब पीकर मां के साथ गाली-गलौच करने से रोका तो दबंगों ने बेटे को छह गोलियां मार दी। गंभीर हालत में उसे पीजीआई में दाखिल कराया गया, जहां उसने दम तोड़ दिया। इस संबंध में लाखनमाजरा थाने में हत्या में मामला दर्ज किया गया है। साथ ही एससी-एसटी एक्ट होने के कारण डीएसपी मामले की जांच कर रहे हैं।

विज्ञापन


पुलिस को मिली शिकायत के अनुसार
पुलिस को दी शिकायत में गूगाहेड़ी गांव निवासी साहिल ने दी शिकायत में बताया कि रविवार सुबह करीब 10 बजे उसकी दादी किशन देवी रेहड़ी से सब्जी खरीद रही थी। उसी समय गांव निवासी कर्मवीर उर्फ बल्लू शराब के नशे में आया और उसकी दादी को बेवजह गाली देने लगा। तभी साहिल का पिता शीशपाल आ गया। उसने कर्मवीर को समझाने का प्रयास किया, लेकिन आरोपी ने धमकी दी कि वह उसे सूर्यास्त नहीं देखने देगा।
विज्ञापन


बोला, उससे पहले ही गोली मरवा दूंगा, मेरा नाम बल्लू है । इसी बात की रंजिश के चलते रविवार शाम करीब चार बजे जब उसका पिता शीशपाल पड़ोस में ताश खेल रहा था, तभी बल्लू आया। बाइक पर उसका भांजा व गांव का युवक नसीब भी था। आते ही तीनों ने उसके पिता शीशपाल पर अंधाधुंध गोलियां चला दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसके पिता को छह गोलियां लगी। उसका भाई नवीन व परिवार के अन्य लोग मौके पर आए। आरोपी मौके से हथियारों सहित फरार हो गए। घायल शीशपाल को पीजीआई में दाखिल कराया गया, जहां रात ढाई बजे उसने दम तोड़ दिया। डॉक्टरों ने छह घंटे तक उसे बचाने का प्रयास किया, लेकिन कामयाबी नहीं मिल सकी। अब पुलिस शव का पोस्टमार्टम करवा रही है। हालांकि आरोपी कर्मबीर उर्फ बल्लू, उसका भांजा व गांव का युवक नसीब अभी पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed