फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Sister on low said : more people involved in the murder, probe should be deeply

साली बोली : हत्या में और भी लोग शामिल, जांच हो

Sat, 13 Aug 2016 02:16 AM IST
Updated Sat, 13 Aug 2016 02:16 AM IST
विज्ञापन
Sister on low said : more people involved in the murder, probe should be deeply
गला काटकर पत्नी की हत्या - फोटो : अमर उजाला
गला काटकर पत्नी की हत्या मामले में नया मोड़ आ गया है। अब मृतका की बहन ने आरोप लगाया है कि हत्या में केवल राजवीर ही शामिल नहीं है। बल्कि परिवार के अन्य लोगों ने मिलकर वारदात को अंजाम दिया है। पुलिस निष्पक्ष जांच करे तो पूरा मामला खुलकर सामने आ जाएगा। वहीं, पुलिस का कहना है कि अभी तक वारदात में राजवीर के किसी परिजन की संलिप्तता सामने नहीं आई है, सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है। पुलिस ने आरोपी राजवीर को शुक्रवार को कोर्ट में पेश किया। यहां से उसे एक दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया। 
विज्ञापन


सब्जी मंडी थाना प्रभारी प्रवीन कुमार ने बताया कि रिमांड अवधि में आरोपी से वारदात में प्रयोग तलवार बरामद की जाएगी। पीड़ित पक्ष के आरोपों के आधार पर हत्या में अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच की जा रही है। जैसे ही मामले में किसी अन्य का नाम सामने आता है तो उसके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी। अभी तक किसी अन्य आरोपी का नाम सामने नहीं आया है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। आरोपी को शनिवार को फिर से कोर्ट में पेश किया जाएगा। पुलिस ने मृतका का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया है। 
विज्ञापन


दूसरी तरफ मृतका की बहन का आरोप है कि हत्या के आरोपी पति राजवीर के परिवार के अन्य सदस्य भी शामिल हैं। पीड़ित पक्ष की तरफ से शिकायत में अन्य लोगों के नाम भी पुलिस को दिये थे। मगर पुलिस ने केवल राजवीर के खिलाफ ही केस दर्ज किया है। पीड़ित पक्ष ने मामले में निष्पक्ष जांच की मांग की है। ध्यान रहे कि मृतका की बहन ने बृहस्पतिवार को आरोप लगाया था कि राजवीर तीसरी शादी करना चाहता था, इसलिए उसने समिता की जान ले ली।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह है मामला
मूलरूप से भगवतीपुर निवासी राजवीर शहर की फतेहपुरी कॉलोनी में मकान बनाकर रह रहा था। इसके बाद से वह अपनी पत्नी समिता (22) और दो बच्चों के साथ यहां रहने लगा। वह दूध से पनीर बनाकर उसकी सप्लाई करता था। राजवीर बृहस्पतिवार को पनीर की सप्लाई करने गया था और शाम को वापस लौटा। राजवीर के अनुसार जब वह घर पहुंचा तो पत्नी एक युवक से बात कर रही थी। इसको लेकर उसका पत्नी के साथ झगड़ा हो गया। आवेश में राजवीर ने तलवार से उस पर हमला बोल दिया। इससे समिता की मौत हो गई। पत्नी की हत्या के बाद राजवीर ने पुलिस कंट्रोल रूम में फोन कर कहा कि मैंने पत्नी की हत्या कर दी है। मैं घर में मौजूद हूं, मुझे पकड़कर ले जाओ।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed