फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Siblings and aunt injured in firing in Rohtak of Haryana

रोहतक में वारदात: शादी से 8 दिन पहले कार सवार भाई-बहन और चाची पर बरसाईं गोलियां, तीनों घायल

Thu, 10 Feb 2022 08:39 PM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक (हरियाणा)
अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Thu, 10 Feb 2022 08:39 PM IST
सार

गांव सांघी में दिनदहाड़े बाइक सवार हमलावरों ने वारदात की। गांव के ही पड़ोसी परिवार पर रंजिश में हमले का आरोप है। पीड़ित कार से शादी की खरीदारी के लिए घर से निकले थे।

विज्ञापन
Siblings and aunt injured in firing in Rohtak of Haryana
घटनास्थल पर जांच करती पुलिस। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

हरियाणा के रोहतक में पूर्व सीएम का गांव सांघी गुरुवार को गोलियों की तड़तड़ाहट से दहल गया। बाइक सवार चार हमलावरों ने रंजिशन अपने पड़ोसी पर हमला कर दिया। घर से शादी की तैयारियां पूरी करने निकले भाई-बहन व चाची गोली लगने से घायल हो गए। शादी से आठ दिन पहले हुए इस जानलेवा हमले के बाद से 18 फरवरी को दुल्हन बनने वाली बहन ही नहीं, 19 फरवरी को दूल्हा बनने वाला भाई व परिवार दहशत में है। पीजीआई में उपचाराधीन घायलों की हालत खतरे से बाहर बताई गई है। उन्होंने इसके लिए पड़ोस के एक परिवार पर आरोप लगाया है। पुलिस ने हमलावरों की तलाश के लिए तीन टीमें गठित कर दी हैं। 

विज्ञापन


दरअसल, सांघी निवासी सचिन (21), उसकी बहन निशा (23) व चाची मीना (40) गुरुवार को घर से शहर में खरीदारी करने के लिए कार से निकले थे। घर से कुछ दूर निकलते ही दो बाइक पर सवार होकर आए चार लोगों ने उन पर फायरिंग कर दी। कार पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर हमलावर भाग निकले। इस हमले में तीनों सदस्य घायल हो गए। गोली सचिन की पीठ व निशा और मीना के हाथ में लगी है।
विज्ञापन


इन्हें आसपास के लोगों ने पीजीआई में भर्ती कराया। यहां उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। वारदात की सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। एफएसएल प्रभारी डॉ. सरोज दहिया को भी जांच के लिए मौके पर बुलाया गया। उन्होंने मौके से तथ्य जुटाने का प्रयास किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्हें मौके से तीन खोल बरामद हुए। इधर, डीएसपी सज्जन सिंह ने घटना स्थल का मुआयना किया व पीजीआई में घायलों से बातचीत कर स्थिति की जानकारी ली। साथ ही अपने मातहत अधिकारियों को कार्रवाई संबंधी जरूरी निर्देश दिए। 

वारदात से पहले की गई रेकी 
पुलिस के अनुसार सांघी में परिवार के तीन सदस्यों पर हुए जानलेवा हमले की पहले से तैयारी थी। पड़ोसी कृष्ण ने वारदात से पहले रेकी की थी। उसी ने अपने तीनों साथियों को सचिन व अन्य के घर से निकलने की सूचना दी थी। इसके बाद चारों हमलावरों ने रास्ते में उन्हें रोक कर फायरिंग कर दी। 


घायल सचिन से बात करते डीएसपी सज्जन सिंह। संवाद

जान पर खेल बचाई सचिन की जान 

निशा का कहना है कि उसकी 18 फरवरी को शादी है। इसके अगले दिन 19 फरवरी भाई सचिन की शादी है। इसलिए हम दोनों चाची मीना के साथ खरीदारी करने शहर के लिए निकले थे। बाइक सवार हमलावरों ने कार रुकवाकर हम पर गोलियां चला दी। चाची और मैं सचिन भैया के ऊपर गिर पड़ी। इसके बाद भी हमलावरों ने फायरिंग बंद नहीं की। हमलावर कह रहे थे, जान से मारेंगे। पुरानी रंजिश के चलते हमला किया। कृष्ण के बड़े भाई वीरेंद्र का सचिन से पहले झगड़ा हुआ था। पहले भी वे भाई को मारने के लिए हमला कर चुके हैं। पुलिस में शिकायत भी दी थी। पुलिस सामान्य केस बनाकर छोड़ देती है। इसलिए तीसरी बार हमला हुआ है। 

हमारी शादी बिगाड़ने की है साजिश 
परिजनों का कहना है कि पुराने झगड़े की रंजिश में जानलेवा हमला किया गया है। वे हमारी शादी बिगाड़ने की साजिश कर रहे हैं। इसलिए पुलिस हमें सुरक्षा मुहैया कराए। आरोपियों को शीघ्र गिरफ्तार किया जाए। घर में 18 फरवरी को बहन व 19 फरवरी को भाई की शादी है। शादी की खुशियों का माहौल खौफ में बदल गया है। 

पुलिस को सांघी में फायरिंग की सूचना मिली थी। इस पर तुरंत टीम मौके पर पहुंची और कार्रवाई शुरू की। वारदात में तीन लोग घायल हुए हैं। सभी खतरे से बाहर हैं। हमलावरों की तलाश में छापा मारा जा रहा है। इसके लिए तीन टीमें गठित कर दी गई हैं। दोनों परिवारों के बीच पहले से झगड़े चल रहे हैं। इसी रंजिश में यह हमला हुआ। - सज्जन सिंह, डीएसपी मुख्यालय। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed