फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Shopkeeper shot in Rohtak of Haryana

बदमाशों के हौसले बुलंद: पहले मिठाई का दाम पूछा, फिर 25 लाख रुपये मांगे, नहीं दिए तो कहासुनी में मारी गोली

Sun, 27 Feb 2022 11:57 PM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक (हरियाणा)
अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Sun, 27 Feb 2022 11:57 PM IST
सार

हरियाणा के रोहतक में 25 लाख की रंगदारी न देने पर मिठाई विक्रेता को गोली मारने का मामला सामने आया है। वारदात सुनारिया चौक पर रविवार रात सात बजे हुई। घायल को पीजीआई में दाखिल किया गया है।

विज्ञापन
Shopkeeper shot in Rohtak of Haryana
दुकान में पूछताछ करती पुलिस, अस्पताल में घायल व्यापारी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

हरियाणा के रोहतक शहर में रविवार शाम सात बजे बाइक सवार युवकों ने मिठाई विक्रेता से 25 लाख की रंगदारी मांगी। मना करने पर एक युवक ने उसे गोली मार दी। गोली बाएं हाथ को जख्मी करते हुए निकल गई। घायल व्यापारी राजू सिंह को (39) निवासी जोधपुर, राजस्थान को पीजीआई में दाखिल करवाया गया है। शिवाजी कॉलोनी थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

विज्ञापन


पुरानी अनाज मंडी चौकी प्रभारी एएसआई राजेश ने बताया कि रविवार शाम को सूचना मिली कि सुनारिया चौक स्थित मिठाई की दुकान पर फायरिंग हुई है। वे तत्काल मौके पर पहुंचे। उधर, से शिवाजी कॉलोनी थाना प्रभारी इंस्पेक्टर शमशेर सिंह व सीआईए प्रथम की टीम मौके पर पहुंच गईं।
विज्ञापन


उस समय तक घायल राजू सिंह को पीजीआई ले जाया जा चुका था। पुलिस की एक टीम जहां पीजीआई पहुंची, जबकि थाने व सीआईए पुलिस की दोनों टीमों ने घटनास्थल की जांच-पड़ताल की। शक आसपास के स्थानीय युवकों पर है, जो बाइक पर सवार होकर आए थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पहले मिठाई का दाम पूछा, फिर 25 लाख रुपये मांगे
मिठाई विक्रेता के साथी ने पुलिस को बताया कि दुकान के बाहर चार युवक आए। तीन अंदर आ गए, जबकि एक बाहर खड़ा हो गया। तीनों युवकों ने दुकान मालिक राजू सिंह से मिठाई का दाम पूछा। जब बर्फी की कीमत 360 रुपये प्रति किलो बताई तो वे युवक दाम सुनकर वापस बाहर चले गए। थोड़ी देर बाद फिर अंदर आए। अंदर आते ही युवकों ने कहा कि जल्द 25 लाख रुपये दे दे। जब मिठाई विक्रेता ने कहा कि, किस बात के पैसे मांग रहे हो। इस बात को लेकर कहासुनी हो गई। आरोप है कि इसी बीच एक युवक ने पिस्तौल निकाली और मिठाई विक्रेता पर फायरिंग कर दी। गोली राजू सिंह के हाथ में लगी। इसके बाद युवक मौके से फरार हो गए। मामले की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस की टीमें मौके पर पहुंचीं और वारदात स्थल की जांच-पड़ताल की। 

दुकान में नहीं लगा सीसीटीवी, आसपास ढूंढ रही फुटेज पुलिस
दुकान पर मौजूद युवक ने बताया कि छह माह पहले ही सुनारिया चौक पर मिठाई की दुकान खोली गई है। अभी सीसीटीवी कैमरे नहीं लगाए गए हैं। अगर सीसीटीवी कैमरा होता तो पूरी वारदात उसमें कैद हो जाती। अब पुलिस सुनारिया चौक पर मौजूद सरकारी सीसीटीवी कैमरे से फुटेज लेने का प्रयास कर रही है। 
 

पुलिस द्वारा शहर के व्यापारियों की सुरक्षा को प्राथमिकता से लिया जाए। इस तरह पैसे न देने पर गोली की मारने की वारदात गंभीर है। व्यापारियों की सुरक्षा को लेकर जल्द पुलिस के आला अधिकारियों से मिला जाएगा। - हेमंत बख्शी, प्रधान रोहतक ट्रेडर्स एसोसिएशन 

 

काफी समय से शहर में व्यापारी वर्ग सुरक्षित महसूस कर रहा था। पुलिस सख्ती से कदम उठाए, ताकि इस तरह की वारदात दोबारा न हो सके। इसके लिए जरूरत पड़ी तो पुलिस के आला अधिकारियों से भी मिलेंगे। - गुलशन निझावन, महासचिव रोहतक व्यापार मंडल

 

घायल ने बयान में कहा है कि उससे युवकों ने पहले 25 लाख रुपये मांगे। इसके बाद कहासुनी होने पर गोली मार दी। डॉक्टरों का कहना है कि एक्सरे जांच के बाद ही पता चल सकेगा कि किस हथियार से गोली मारी गई है। - एएसआई राजेश कुमार, प्रभारी अनाज मंडी चौकी प्रभारी

 

पैसे न देने पर गोली मारने की बात सामने आई है। पुलिस गहराई से जांच-पड़ताल कर रही है। शक है कि वारदात स्थानीय युवकों ने अंजाम दी है। दबिश दी जा रही है, जल्द कामयाबी मिलेगी। व्यापारियों की सुरक्षा पहली प्राथमिकता है। - इंस्पेक्टर शमशेर सिंह, थाना प्रभारी शिवाजी कॉलोनी

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed