फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Ruckus over donation boxes for cow shelter outside City Park temple, lawyer takes out revolver in Rohtak

Rohtak: सिटी पार्क के मंदिर के बाहर गोशाला के दानपात्रों को लेकर हंगामा, वकील ने निकाली रिवाल्वर

Mon, 02 Sep 2024 11:46 AM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतक Published by: निवेदिता वर्मा Updated Mon, 02 Sep 2024 11:46 AM IST
सार

नए बस स्टैंड के सामने पहले जेल होती थी, लेकिन अब वहां पार्क बना हुआ है। पार्क के अंदर ही माता का मंदिर है। स्टेडियम के सामने चल रही गोशाला की सहायता के लिए मंदिर के बाहर दानपात्र लगाए गए थे। उन दानपात्रों को लेकर एक महिला सोमवार सुबह पार्क में पहुंची। दानपात्रों के ताले गायब मिले। इस बात को लेकर मंदिर की देखरेख करने वालों से कहासुनी हो गई। 

विज्ञापन
Ruckus over donation boxes for cow shelter outside City Park temple, lawyer takes out revolver in Rohtak
रोहतक में रिवाल्वर दिखाता युवक - फोटो : संवाद

विस्तार

रोहतक में नए बस स्टैंड के सामने सिटी पार्क के मंदिर के सामने गोशाला के दानपात्रों को लेकर सोमवार सुबह हंगामा हो गया। आरोप है कि एक वकील ने मंदिर के अंदर अपनी लाइसेंसी रिवाल्वर निकाल ली। भीड़ में से एक युवक ने समय रहते रिवाल्वर छीन ली और पुलिस को बुलाकर सौंप दिया। सिविल लाइन थाना पुलिस दोनों पक्षों को थाने में बुलाकर जांच कर रही है। अभी किसी तरह का केस दर्ज नहीं किया गया है। 
विज्ञापन


पार्क में घूमने आए एक युवक ने बताया कि नए बस स्टैंड के सामने पहले जेल होती थी, लेकिन अब वहां पार्क बना हुआ है। पार्क के अंदर ही माता का मंदिर है, जो जेल के समय बना था। राजीव गांधी स्टेडियम के सामने चल रही गोशाला की सहायता के लिए मंदिर के बाहर दानपात्र लगाए गए थे। उन दानपात्रों को लेकर एक महिला सोमवार सुबह पार्क में पहुंची। दानपात्रों के ताले गायब मिले। इस बात को लेकर मंदिर की देखरेख करने वालों से कहासुनी हो गई। 
विज्ञापन




आरोप है कि इसी बीच एक वकील आया और बोला यहां दानपात्र नहीं लगेंगे। मामला बढ़ने पर पार्क में घूमने आए लोगों ने इसका विरोध किया। वायरल वीडियो में वकील कह रहा है कि एक व्यक्ति ने सिर में ईंट मारने की धमकी दी। इस पर वकील ने जेब से अपना लाइसेंसी रिवाल्वर निकाल लिया। इससे मौके पर विवाद बढ़ गया। किसी तरह एक युवक ने वकील से लाइसेंसी रिवाल्वर ले लिया। दावा है कि उसमें पांच कारतूस थे। मामले की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची। दोनों पक्ष सिविल लाइन थाने में पहुंच गए। थाना प्रभारी जगबीर सिंह का कहना है कि मामले की जांच कर रहे हैं। लिखित शिकायत मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed