{"_id":"578a9c484f1c1b504013d6e2","slug":"rohtak-women-chain-snatching-police-crime-haryana-rohtak-unsucess","type":"story","status":"publish","title_hn":"चेन छीनने वाले बदमाश का महिला ने पकड़ा हाथ, जान बचाकर भागे ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चेन छीनने वाले बदमाश का महिला ने पकड़ा हाथ, जान बचाकर भागे
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
Updated Sun, 17 Jul 2016 02:12 AM IST
विज्ञापन
व्यापारी की पत्नी के गले से चेन तोड़ने का किया था प्रयास
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महिला के हिम्मत दिखाने से एक बार फिर बदमाश चेन लूटने में कामयाब नहीं हो पाए। दरअसल, शनिवार को शिवाजी कालोनी मार्केट में खरीदारी करने आई कपड़ा व्यापारी की पत्नी के गले से दो बाइक सवारों ने सोने की चेन छीनने का प्रयास किया। लेकिन महिला ने बदमाशों का हाथ पकड़ लिया। हालांकि महिला सड़क पर गिर गई, लेकिन बदमाशों का हाथ नहीं छोड़ा। इस बीच आसपास के लोगों के इकट्ठा होने के बाद बदमाश भाग गये। सारा वाक्या सीसीटीवी फुटेज में कैद हो गया है। इस संबंध में शिवाजी कालोनी थाने में अज्ञात पर केस दर्ज किया गया है। बता दें कि कुछ दिन पहले भी पुलिस ने स्नेचिंग के दो आरोपियों को दबोचा था। लेकिन क्षेत्र में फिर चेन स्नेचर सक्रिय हो गये हैं।
पुलिस के मुताबिक जनता कालोनी निवासी श्रीभगवान कपड़ा व्यापारी हैं। उनकी कालोनी में कपड़ों की दुकान है। पुलिस ने बताया कि व्यापारी की पत्नी पिंकी शाम को मार्केट में खरीदारी के लिए गई थी। बाजार से वह पैदल ही घर आ रही थी। इसी बीच एक बाइक पर दो युवक आये। पहले तो बाइकरों ने महिला के पास आकर बाइक की स्पीड धीमी की। इसके बाद बाइक पर पीछे बैठे बदमाश ने महिला के गले से चेन तोड़ने के लिए झपटा मारा। लेकिन महिला ने उसका हाथ पकड़ लिया। बाइक का झटका लगने से महिला सड़क पर गिर गई और शोर मचा दिया। इसी बीच स्थानीय लोगों ने बदमाशों को पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन वह फरार हो गये। महिला ने मामले की जानकारी परिजनों को दी। परिजनों ने थाने पहुंचकर बदमाशों के खिलाफ केस दर्ज करवाया है। पुलिस के हाथ बदमाशों की सीसीटीवी फुटेज लग गई है। इसी आधार पर उनकी तलाश की जा रही है। पुलिस बाइक का नंबर ट्रेस करने में जुटी है। अन्य थानों और चौकियों में भी सीसीटीवी फुटेज भेज दी गई है।