{"_id":"660a7e5f29799ffb6704f8dc","slug":"rohtak-prisoner-escaped-due-to-negligence-of-security-personnel-2024-04-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak: सुरक्षा कर्मियों की लापरवाही से भागा था बंदी, पीजीआई थाने में एफआईआर दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Rohtak: सुरक्षा कर्मियों की लापरवाही से भागा था बंदी, पीजीआई थाने में एफआईआर दर्ज
Mon, 01 Apr 2024 02:59 PM IST
भूपेंद्र सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक (हरियाणा)
अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Mon, 01 Apr 2024 02:59 PM IST
सार
अरविंद एक पुलिसकर्मी का मोबाइल फोन भी ले गया।
विज्ञापन
पीजीआई में पहुंचे लोग।
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरियाणा के रोहतक पीजीआई के वार्ड से हत्या का आरोपी बंदी झज्जर के देवनगर निवासी अरविंद सुरक्षा में तैनात पुलिस कर्मियों की लापरवाही की वजह से भागा था। साथ में एक पुलिसकर्मी का मोबाइल फोन भी ले गए। पीजीआई थाने में एएसआई जोगेंद्र सिंह, हवलदार सुरेश व सिपाही सुनील और फरार होने वाले बंदी अरविंद के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
झज्जर की एस्कार्ट गार्ड के इंचार्ज इंस्पेक्टर बिजेंद्र मलिक ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 29 मार्च को शाम करीब सवा पांच बजे बंदी अरविंद ने सीने में दर्द की शिकायत की। उसे सिविल अस्पताल झज्जर की इमरजेंसी ब्रांच में ले जाया गया, जहां से पीजीआई रैफर कर दिया गया।
विज्ञापन
एएसआई जोगेंद्र, हवलदार सुरेश व सिपाही व सिपाही सुनील सुरक्षा में बंदी को लेकर पीजीआई पहुंचे, जहां उसे दाखिल कर दिया गया। रविवार तड़के करीब 3 बजे पुलिस कर्मियों की लापरवाही का फायदा उठाकर हथकड़ी सहित फरार हो गया। साथ ही एएसआई का मोबाइल फोन भी ले गया।
विज्ञापन