{"_id":"6473adc800d7d6fbf90e4083","slug":"rohtak-police-produced-accused-arrested-for-the-murder-of-cloth-merchant-ishant-in-the-court-2023-05-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"इशांत हत्याकांड: आरोपी शराब पीकर करना चाहते थे डांस, अपशब्द कहने पर बिगड़ी बात","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
इशांत हत्याकांड: आरोपी शराब पीकर करना चाहते थे डांस, अपशब्द कहने पर बिगड़ी बात
Mon, 29 May 2023 01:08 AM IST
भूपेंद्र सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक
अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Mon, 29 May 2023 01:08 AM IST
सार
'पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह गोहाना अड्डे से बाइक पर सवार हुआ था। शराब पीने व खाना खाने के लिए जाट चौपाल में आए थे। पुलिस ने आरोपी को दो दिन के रिमांड पर है, ताकि फरार अन्य आरोपियों को भी काबू किया जा सके।'
विज्ञापन
सीसीटीवी फुटेज
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
हरियाणा के रोहतक के डेयरी मोहल्ले में हुई कपड़ा व्यापारी इशांत की हत्या के आरोप में गिरफ्तार रामलीला पड़ाव निवासी प्रवेश को पुलिस ने रविवार को अदालत में पेश किया गया। जहां से उसे दो दिन के रिमांड पर लिया गया है।
विज्ञापन
पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उनकी मंशा शादी समारोह में शराब पीकर व खाना खाकर डीजे पर डांस करने की थी। इसी बीच जाट चौपाल के बाहर मौजूद एक युवक ने अपशब्द कह दिए। साथ ही धक्का-मुक्की की गई। इसी के चलते मामला बढ़ गया। पुलिस अब वारदात के बाद से फरार फतेहपुरी व कुआं मोहल्ला के युवकों को दबोचने के लिए दबिश दे रही है।
विज्ञापन
डेयरी मोहल्ला निवासी डिंपल ने शिकायत दी थी कि शुक्रवार की रात को उसकी सगाई पर डीजे नाइट कार्यक्रम चल रहा था। रात करीब एक बजकर 41 मिनट पर कार्यक्रम खत्म हो चुका था। वह अपने चचेरे भाई इशांत व तरुण के साथ जाट चौपाल के बाहर बातचीत कर रहा था। तभी एक बाइक पर दो युवक आए।
विज्ञापन
तभी एक युवक बाद से उतरकर आया और बोला शराब पिलाने की मांग करने लगा। इसके लिए बार-बार अंदर जाने का प्रयास कर रहा था। मना करने पर गाली-गलौज करने लगा। शोर सुनकर आसपास के लोग एकत्रित हो गए। इसी बीच दूसरी बाइक पर तीन युवक और आ गए। आते ही युवकों ने हाथापाई शुरू कर दी।
इसी बीच युवकों ने इंशात को सीने व तरुण को पेट में चाकू मारकर दिया। पीजीआई में इशांत को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। भीड़ ने आरोपी रामलीला पड़ाव निवासी प्रवेश को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया था। उधर, पीजीआई में दाखिल घायल तरुण की हालत खतरे से बाहर है।
पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह गोहाना अड्डे से बाइक पर सवार हुआ था। शराब पीने व खाना खाने के लिए जाट चौपाल में आए थे। पुलिस ने आरोपी को दो दिन के रिमांड पर है, ताकि फरार अन्य आरोपियों को भी काबू किया जा सके। -एसआई कश्मीर सिंह, जांच अधिकारी थाना पुरानी सब्जी मंडी