फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Rohtak Police Arrested crook vikas alias matari from uklana mandi

रोहतक पुलिस को कामयाबी: 10 हजार का इनामी विकास उर्फ मटरी गिरफ्तार, पुलिस ने साथी युवक को भी किया काबू 

Wed, 23 Mar 2022 01:38 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतक (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतक (हरियाणा) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Wed, 23 Mar 2022 01:38 PM IST
सार

विकास उर्फ मटरी महम के सैमाण गांव का रहने वाला है। मटरी काला जठेड़ी व लारेंस बिश्नोई गैंग के संपर्क में था।

विज्ञापन
Rohtak Police Arrested crook vikas alias matari from uklana mandi
गिरफ्तार - फोटो : Social Media

विस्तार

रोहतक पुलिस को अहम कामयाबी मिली है। कुख्यात 10 हजार का इनामी बदमाश विकास उर्फ मटरी अपने साथी सहित पुलिस की गिरफ्त में आ गया है। अपराध जांच शाखा ने जहां मटरी को हिसार की उकलाना मंडी से दबोचा, जबकि उसके साथी सोनू को सैमाण गांव से गिरफ्तार किया। बुधवार को पुलिस ने दोनों को अदालत में पेश किया, जहां से छह दिन के रिमांड पर लिया गया है। मटरी व उसके साथी ने मिलकर अभी महम के प्रॉपर्टी डीलर सुरेंद्र उर्फ सुंदर से होली से पहले 50 लाख की चौथ मांगी थी।  

विज्ञापन


एसपी उदय सिंह मीना ने बताया कि महम के प्रॉपर्टी डीलर सुरेंद्र उर्फ सुंदर दलाल ने 16 मार्च को शिकायत दी थी कि उसके पास एक कॉल आई। युवक ने कहा कि वह विकास उर्फ मटरी पहलवान बोल रहा है। उसे 50 लाख की चौथ चाहिए, नहीं तो जान से मार देगा। प्रॉपर्टी डीलर ने कॉल काट दी।
विज्ञापन


इसके बाद भी प्रॉपर्टी डीलर के पास कॉल की गई। इतना ही नहीं थोड़ी देर बाद दूसरे नंबर पर ऑडियो मैसेज आया। मैसेज में मटरी पहलवान ने पैसे मांगने की बात कही। महम थाने में मटरी पहलवान के खिलाफ केस दर्ज किया गया। साथ ही एएसपी महम हेमेंद्र मीना के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित की गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


दोस्त से सुराग पाकर मटरी तक पहुंची पुलिस 
प्रॉपर्टी डीलर के पास जिस मोबाइल नंबर से चौथ के लिए ऑडियो मैसेज आया था, उसकी जांच की गई। जांच में पता चला कि नंबर सैमाण गांव निवासी सोनू का है, जो पिछले 7 साल से छत्तीसगढ़ में रहता है। उसकी विकास से दोस्ती रही है। मटरी कई बार उसके पास ठहरने गया है।

साथ ही निजी कंपनी में क्रेन चलाता है। पुलिस का कहना है कि सोनू सैमाण गांव में आया था, जिसे समय रहते दबोच लिया। सोनू से पूछताछ में मटरी के ठिकाने का खुलासा हुआ। योजना के तहत पुलिस ने उकलाना मंडी में दबिश दी, जहां मटरी किराये का कमरा लेकर रह रहा था। पूछताछ में खुलासा हुआ है कि मटरी काला जठेड़ी व लारेंस बिश्नोई गैंग के संपर्क में था। रोहतक पुलिस ने उसे कलानौर में दबोचने का प्रयास किया था, लेकिन वह बच निकलने में कामयाब रहा था।

सोशल मीडिया पर पोस्ट डालकर मटरी ने सैमाण में बनाया था खौफ, लिखा था, मुझे इस लाइन में आने के लिए मजबूर करने वालों का यही हश्र होगा
कुख्यात विकास उर्फ मटरी सात साल पहले अपराध की दुनिया में आया था। चार साल पहले उसे दुराचार के केस में 10 साल की सजा हुई, लेकिन हाईकोर्ट से जमानत पर बाहर आ गया। 2021 में सैमाण गांव में दो हत्याएं करके अपने इरादे जाहिर किए। साथ ही 23 दिसंबर को टेलर हत्याकांड के बाद सोशल मीडिया पर पोस्ट डालकर गांव में खौफ पैदा करने का प्रयास किया।

 

लिखा कि मुझे इस लाइन में आने के लिए मजबूर करने वालों का यही हश्र होगा, जब तक मेरा लक्ष्य पूरा नहीं होता, जब तक सैमाण में हत्याओं का सिलसिला जारी रहेगा। जांच में खुलासा हुआ था कि मटरी पहलवान ने यह पोस्ट खुद न डालकर दोस्त से डलवाई थी। 

एसपी ने बताया कि 2015 में मटरी, उसके साथी सुमित, नितिन व अमन के खिलाफ नौ साल के बच्चे के साथ डरा-धमकाकर दुराचार करने का केस दर्ज हुआ था। अदालत ने 2017 में विकास उर्फ मटरी व सुमित को 10-10 साल की सजा सुनाई थी। नितिन व अमन बरी हो गए थे। विकास उर्फ मटरी ने सजा के खिलाफ हाईकोर्ट में अपील की थी और वह 2018 में हाईकोर्ट से जमानत पर बाहर आ गया।

2020 में नितिन, अमन व गांव के अन्य युवकों के खिलाफ विकास उर्फ मटरी व उसके भाई अमित के साथ मारपीट का मामला महम थाने में दर्ज हुआ था, जिसमें दोनों पक्षों में समझौता हो गया। बाद में 2021 में पहले नितिन के भाई रोहित की हत्या की गई, जबकि दिसंबर में अशोक टेलर की हत्या कर दी गई।

दोनाें मामलों में विकास उर्फ मटरी का नाम सामने आया। 23 दिसंबर को भाई मटरी पहलवान नाम से बनाए गए फेसबुक अकाउंट से एक पोस्ट डाली गई, जिसमें मटरी की तरफ से लिखा हुआ था कि उसके निशाने पर गांव के और भी लोग हैं।

एसपी ने लिया हुआ है सैमाण गांव को गोद
मुख्यमंत्री मनोहर लाल के निर्देश पर प्रदेश सरकार ने सभी प्रथम श्रेणी अधिकारियों को एक-एक गांव गोद दिया गया है। रोहतक में एडीसी महेंद्र पाल को योजना का नोडल अधिकारी बनाया गया है। इसमें सभी विभागों के अधिकारियों को गोद दिए गए गांवों की सूचना दे दी गई।

एसपी उदय सिंह मीना को महम खंड का गांव सैमाण दिया गया है। गांव के विकास के लिए बनने वाली योजनाओं से लेकर दूसरे बदलाव के लिए एसपी अधिकारियों की बैठक लेंगे। जिला पुलिस के एएसपी महम, सांपला व सभी डीएसपी को भी एक-एक गांव की जिम्मेदारी दी गई है। 



मटरी चार केस में था वांछित 

  • मटरी के खिलाफ 2015 में दुराचार का केस दर्ज हुआ, जिसमें 2017 में 10 साल की कैद हुई। बाद में हाईकोर्ट से मटरी जमानत पर बाहर आ गया और वापस नहीं गया। 
  • जून 2021 में सैमाण में रोहित के घर पर अंधाधुंध फायरिंग की गई। फायरिंग में नौ गोली लगने से रोहित की मौत हो गई, जबकि दो अन्य घायल हुए। केस में विकास उर्फ मटरी अब तक फरार चल रहा था। 
  • दिसंबर 2021 में सैमाण गांव निवासी अशोक टेलर की दिनदहाड़े हत्या हुई, जिसमें मटरी वांछित था। 
  • मार्च 2022 में मटरी ने साथी के साथ महम के प्रॉपर्टी डीलर सुंदर दलाल से 50 लाख की चौथ मांगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed