फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Rohtak news Three youths shot bride before reaching her in-laws' house incident happened before Chief Minister's visit

रोहतक: तीन युवकों ने दुल्हन को ससुराल पहुंचने से पहले मारी गोली, मुख्यमंत्री के दौरे से पहले हुई वारदात

Thu, 02 Dec 2021 09:06 AM IST
प्रशांत कुमार अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक
अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक Published by: प्रशांत कुमार Updated Thu, 02 Dec 2021 09:06 AM IST
सार

दुल्हन को गोली मारने और दूल्हे के भाई की चेन लूटने की वारदात लूट के इरादे से अंजाम दी गई है या किसी रंजिश के तहत अंजाम दी गई है, ये अभी तय नहीं हो सका है। पुलिस कई एंगल से वारदात की छानबीन कर रही है।

विज्ञापन
Rohtak news Three youths shot bride before reaching her in-laws' house incident happened before Chief Minister's visit
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रोहतक जिले के गांव भाली में कार सवार तीन युवकों ने दुल्हन को उसकी ससुराल पहुंचने से पहले ही गोली मार दी। साथ ही दूल्हे के भाई की चेन भी तोड़ कर ले गए। वारदात बुधवार रात 11:30 बजे के करीब गांव के शिव मंदिर के पास हुई। शक है कि दुल्हन के मायके सांपला से पीछा कर रहे साहिल नाम के युवक ने अपने साथियों के साथ वारदात को अंजाम दिया है। पुलिस ने साहिल व उसके दो साथियों के खिलाफ हत्या का प्रयास व लूट का मामला दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन


इस संबंध में गुरुवार तड़के बहुअकबरपुर थाने में एफआईआर दर्ज की गई। पुलिस के मुताबिक भाली-आनंदपुर गांव निवासी मोहन ने दी शिकायत में बताया कि एक दिसंबर को उसकी शादी सांपला निवासी  तनिष्का के साथ हुई। शादी के बाद रात 10:30 बजे के दुल्हन को लेकर गांव के लिए रवाना हुए। दूल्हे का भाई सुनील कार चला रहा था, जबकि साला उज्जवल भी साथ बैठा था।
विज्ञापन


रात करीब 11:30 बजे जब गांव भाली में शिव मंदिर के पास पहुंचे तो एक इनोवा कार ने ओवरटेक करके गाड़ी रुकवा ली। इनोवा कार से दो युवक नीचे उतरे, जो हाथों में रिवाल्वर लिए हुए थे। सबसे पहले एक युवक ने कार की चाबी निकाल ली। इसके बाद दूसरा युवक पीछे गया और दुल्हन को गोली मार दी। चेहरे, गर्दन और पेट में गोली लगने से दुल्हन गंभीर रूप से घायल हो गई। हमलावर जाते समय हवाई फायर करते हुए सुनील की चेन भी तोड़कर भी ले गए। तत्काल दुल्हन को पीजीआई में दाखिल कराया गया, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


 

रोहतक से डिप्टी सीएम के जाने और मुख्यमंत्री के आने से पहले हुई वारदात से पुलिस प्रशासन में हड़कंप

बुधवार को प्रदेश के डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला रोहतक पहुंचे और जजपा कार्यालय में कार्यकर्ताओं के साथ मीटिंग की। जबकि गुरुवार को मुख्यमंत्री मनोहर लाल एमडीयू में हो रहे कार्यक्रम में भाग लेने के लिए आ रहे हैं। इसके चलते पुलिस प्रशासन ने जिले में काफी सुरक्षा बढ़ा रखी है बावजूद इसके दुल्हन को गोली मारने और लूटपाट की वारदात से पुलिस प्रशासन सकते में है। सापला और बहू कपूर थाने की पुलिस आरोपी युवक साहिल को ढूंढ रही है लेकिन अभी वारदात अंजाम देने वाले युवकों का कोई सुराग नहीं लग सकता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed