{"_id":"5762d5ce4f1c1bca3811bc0a","slug":"rohtak-mdu-raped-worker-arrest-rape-with-handicapped-woman-haryana","type":"story","status":"publish","title_hn":"एमडीयू में कर्मचारी की अशक्त पत्नी से दुष्कर्म की कोशिश","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एमडीयू में कर्मचारी की अशक्त पत्नी से दुष्कर्म की कोशिश
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
Updated Fri, 17 Jun 2016 02:14 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एमडीयू कैंपस में काम कर रहे एक मजदूर ने यूनिवर्सिटी के एक कर्मचारी की अशक्त पत्नी के साथ दुष्कर्म की कोशिश की। आरोपी महिला को अकेली पाकर क्वाटर में घुसा था। महिला के शोर मचाने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए तो आरोपी भाग गया। हालांकि पुलिस और यूनिवर्सिटी के निजी सिक्योरिटी गार्ड ने तत्काल घेरेबंदी कर आरोपी को कैंपस से ही दबोच लिया। आरोपी उत्तर प्रदेश के बिजनौर निवासी शाकिर अली को शुक्रवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा।
पुलिस के मुताबिक एमडीयू कैंपस में ठेकेदार के माध्यम से सफेदी करवाई जा रही है। यहां पर कई मजदूर सफेदी का काम कर रहे हैं। आरोपी शाकिर अली भी यहां मजदूरी कर रहा था। कैंपस के क्वार्टर में ही विवि के कर्मचारी की विकलांग पत्नी परिवार सहित रहती है। महिला का पति बृहस्पतिवार दोपहर को ड्यूटी पर गया था, घर में वह अकेली थी। इसी बीच सफेदी का कार्य कर रहा शाकिर अली घर में घुस आया। आरोपी ने महिला के साथ दुष्कर्म की कोशिश की। शोर-शराबा सुनकर लोग मौके पर पहुंच गए, जिससे आरोपी मौका पाकर भाग निकला। सूचना मिलने पर यूनिवर्सिटी के सुरक्षाकर्मी और पुलिस भी पहुंच गई। काफी तलाश के बाद आरोपी शाकिर अली को दबोच लिया गया।
मामले में केस दर्ज कर आरोपी शाकिर अली को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसे शुक्रवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा।
- कुलदीप सिंह, एसएचओ पीजीआई थाना।