फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   rohtak, mdu, raped, worker, arrest, rape with handicapped woman, haryana

एमडीयू में कर्मचारी की अशक्त पत्नी से दुष्कर्म की कोशिश

Fri, 17 Jun 2016 02:14 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक Updated Fri, 17 Jun 2016 02:14 AM IST
विज्ञापन
rohtak, mdu, raped, worker, arrest, rape with handicapped woman, haryana
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Demo pic
एमडीयू कैंपस में काम कर रहे एक मजदूर ने यूनिवर्सिटी के एक कर्मचारी की अशक्त पत्नी के साथ दुष्कर्म की कोशिश की। आरोपी महिला को अकेली पाकर क्वाटर में घुसा था। महिला के शोर मचाने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए तो आरोपी भाग गया। हालांकि पुलिस और यूनिवर्सिटी के निजी सिक्योरिटी गार्ड ने तत्काल घेरेबंदी कर आरोपी को कैंपस से ही दबोच लिया। आरोपी उत्तर प्रदेश के बिजनौर निवासी शाकिर अली को शुक्रवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक एमडीयू कैंपस में ठेकेदार के माध्यम से सफेदी करवाई जा रही है। यहां पर कई मजदूर सफेदी का काम कर रहे हैं। आरोपी शाकिर अली भी यहां मजदूरी कर रहा था। कैंपस के क्वार्टर में ही विवि के कर्मचारी की विकलांग पत्नी परिवार सहित रहती है। महिला का पति बृहस्पतिवार दोपहर को ड्यूटी पर गया था, घर में वह अकेली थी। इसी बीच सफेदी का कार्य कर रहा शाकिर अली घर में घुस आया। आरोपी ने महिला के साथ दुष्कर्म की कोशिश की। शोर-शराबा सुनकर लोग मौके पर पहुंच गए, जिससे आरोपी मौका पाकर भाग निकला। सूचना मिलने पर यूनिवर्सिटी के सुरक्षाकर्मी और पुलिस भी पहुंच गई। काफी तलाश के बाद आरोपी शाकिर अली को दबोच लिया गया।
विज्ञापन

 
मामले में केस दर्ज कर आरोपी शाकिर अली को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसे शुक्रवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा।
- कुलदीप सिंह, एसएचओ पीजीआई थाना।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed