फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Rohtak: Maham's gang war... the script of Wazir's murder was prepared in the court itself

Rohtak: महम का गैंगवार... अदालत में ही रची थी वजीर की हत्या की पटकथा

Thu, 18 Apr 2024 12:36 AM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक (हरियाणा)
अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Thu, 18 Apr 2024 12:36 AM IST
सार

अंकित उर्फ गोधू को 25 दिन पहले दिल्ली से पांच की दिन पैरोल मिली थी। वह वापस नहीं लौटा, महम पुलिस ने तिहाड़ जेल प्रशासन से पूरा ब्योरा मांगा है। गैंगवार में डीसी गैंग पर गोधू गैंग ने पलटवार किया था। पेशी के दौरान वजीर से कहासुनी हुई थी।

विज्ञापन
Rohtak: Maham's gang war... the script of Wazir's murder was prepared in the court itself
Crime - फोटो : istock

विस्तार

हरियाणा के रोहतक के महम के निंदाना गांव में हुई गैंगवार में अहम अभियुक्त अंकित उर्फ गोधू तिहाड़ जेल में बंद था, जिसे 25 दिन पहले ही पांच दिन की पैरोल मिली थी। पैरोल के बाद वह गांव में नहीं आया, बल्कि डीसी गैंग पर वार करने की तैयारी करने लगा। पुलिस को यह भी पता लगा है कि सोमवार को दोहरे हत्याकांड से पहले महम अदालत में दोनों पक्षाें के बीच कहासुनी भी हुई थी, यहीं पर गोधू गैंग ने हत्या की पटकथा रच दी थी।

विज्ञापन


दूसरे पक्ष को यह पता नहीं था कि ऐसे हत्याकांड को अंजाम देने की तैयारी चल रही है। योजना के तहत डीसी गैंग के संदीप उर्फ धरती के चाचा वजीर सिंह की उस समय गोली मारकर हत्या कर दी गई, जब वह महम से लौहारू जाने के लिए भिवानी अड्डे पर बस का इंतजार कर रहा था।
विज्ञापन


दिल्ली पुलिस व तिहाड़ जेल प्रशासन से मांगा ब्योरा
दोहरे हत्याकांड की जांच की फाइल फिलहाल महम पुलिस के पास है, लेकिन सीआईए प्रथम व सीआईए द्वितीय भी दबिश दे रहे हैं। वारदात में अहम अभियुक्त अंकित उर्फ गोधू के बारे में दिल्ली पुलिस व तिहाड़ जेल प्रशासन से पूरा ब्योरा मांगा गया है। आखिर किस आधार पर अंकित उर्फ गोधू को पैरोल मिली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


गोधू गैंग ने किया डीसी गैंग पर पलटवार
निंदाना गांव में सात साल से डीसी और गोधू गैंग के बीच रंजिश चल रही है, जिसमें सात हत्या हो चुकी हैं। गोधू गैंग के अमित उर्फ गोधू व उसके साथी संदीप की 2022 में हिसार के पुट्ठी गांव में हत्या हुई, जबकि दो लोगों की हत्या 2021 में हुई। वहीं, जेल से पैरोल पर आए सुमित उर्फ सेठी की 2023 में गांव में ही हत्या हुई। अब डीसी गैंग के भिवानी जेल में बंद संदीप उर्फ डीसी के चाचा वजीर सिंह की हत्या महम में सरेआम सोमवार को की गई। साथ में फायरिंग में किशनगढ़ का बल्लू नंबरदार भी मारा गया, जिसका गैंग से कोई संबंध नहीं था।


तिहाड़ जेल प्रशासन और दिल्ली पुलिस से अंकित उर्फ गोधू के बारे में पूरा ब्योरा मांगा गया है। सीआईए प्रथम व द्वितीय भी केस में काम कर रही है। दूसरे आरोपियों के बारे में भी ब्योरा एकत्रित कर रहे हैं। -सतपाल सिंह, प्रभारी थाना महम

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed