फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   rohtak, kidnapping, crime, boy, arrest, haryana rohtak

नेहरू कॉलोनी से छात्र का अपहरण, मुंह में कपड़ा ठूंस खेत में बनाया बंधक

Thu, 16 Jun 2016 02:25 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक Updated Thu, 16 Jun 2016 02:25 AM IST
विज्ञापन
rohtak, kidnapping, crime, boy, arrest, haryana rohtak
अपहरण - फोटो : Getty
नेहरू कॉलोनी से आठवीं के एक छात्र का अपहरण कर लिया गया। आरोपियों ने छात्र के मुंह में कपड़ा ठूंसकर उसे खेतों में बंधक बनाए रखा। तभी कॉलोनीवासी और पुलिस ने सर्च अभियान चला दिया। कॉलोनी के लोगों ने छात्र को बरामद कर एक आरोपी को मौके पर ही दबोच लिया जबकि अन्य फरार हो गए। पुलिस ने मामले में पकड़े गए आरोपी राहुल उर्फ नीटू को कोर्ट में पेश किया जहां से उसे दो दिन के रिमांड पर भेज दिया गया। अभी अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक नेहरू कॉलोनी निवासी एक व्यक्ति ट्रक चालक है। उनका 12 वर्षीय बेटा शहर के ही एक निजी स्कूल में आठवीं कक्षा में पढ़ाई करता है। गत रविवार को छात्र को परिजनों ने पास में ही आटा चक्की पर भेजा था। इस पर वह साइकिल लेकर अपने दोस्त के साथ घर से निकला। मगर काफी देर तक घर नहीं पहुंचा। इसी बीच दोस्त घर आया और उसने बताया कि छात्र को एक बाइक पर सवार लोग जबरन उठा ले गए हैं। इसके बाद कॉलोनी में अफरातफरी मच गई। मामला पुलिस तक पहुंच गया। पुलिस ने छात्र के दोस्त से बदमाशों के फरार होने के रास्ते के बारे में पूछा। कुछ ही देर में कॉलोनी के लोग भी जमा हो गए। इसके बाद पुलिस और कॉलोनीवासी छात्र के दोस्त के बताए गए रास्ते पर चल दिये। कई जगहों पर सर्च अभियान चला दिया गया। जेएलएन नहर के पास आरोपियों ने छात्र के मुंह में कपड़ा ठूसकर उसे खेतों में छिपा रखा था। जैसे ही आरोपियों ने पुलिस को देखा तो वे भागने लगे। इसके बाद पुलिस और कॉलोनीवासियों ने आरोपियों का पीछा किया लेकिन उनके हाथ राहुल नाम का आरोपी ही लगा। अन्य आरोपी भागने में कामयाब हो गए। आरोपी ने पुलिस पूछताछ में बताया कि उसने बुरी नीयत से छात्र का अपहरण किया था, फिरौती या रंगदारी मांगने के लिए नहीं। साथ ही आरोपी ने अपने साथी के बारे में भी पुलिस को जानकारी दी है। रिमांड अवधि में मामले से जुड़ी अन्य चीजों के बारे में भी पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन


दो साल पहले भी हुआ था छात्र का अपहरण

यह पहली बार नहीं है कि छात्र का अपहरण किया गया हो। परिजनों ने बताया कि करीब दो साल पहले भी कुछ आरोपियों ने उसका अपहरण किया था। तब भी छात्र आरोपियों के चंगुल से बच निकला था। उस मामले में अभी तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। मामले में जांच अधिकारी अनिल कुमार का कहना है कि दो अन्य आरोपियों के नाम सामने आए हैं। उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed