फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   rohtak, khap, economical help, panchayat, familiy, jail, jat reservation, jat protest

खाप प्रतिनिधियों की बैठक में प्रदर्शनकारियों की रिहाई और मुआवजे पर मंथन

Thu, 21 Jul 2016 01:53 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक Updated Thu, 21 Jul 2016 01:53 AM IST
विज्ञापन
rohtak, khap, economical help, panchayat, familiy, jail, jat reservation, jat protest
नांदल भवन में हुई खाप प्रतिनिधियों की बैठक - फोटो : amar ujala
उपद्रव के आरोप में हुई झज्जर के देवेंद्र की गिरफ्तारी को लेकर बुधवार को खाप प्रतिनिधियों का एक दल आईजी से मिलने पहुंचा। लेकिन एडीजी के कार्यक्रम में आईजी के व्यस्त होने के कारण वे बैरंग लौट गए।
विज्ञापन


बोहर स्थित नांदल भवन में बुधवार को खाप प्रतिनिधियों की एक बैठक हुई। इसमें आरक्षण आंदोलन के दौरान हुई युवाओं की गिरफ्तारी पर मंथन हुआ। खुंगाई गांव से पहुंची पंचायत ने बताया कि देवेंद्र 20 फरवरी को अपने काम से झज्जर गया था। यहां पर पुलिस फायरिंग की चपेट में आ गया और उसके कूल्हे में गोली लगी। वह कई दिनों तक पीजीआई रोहतक में दाखिल रहा। जब घर आया तो उसे पुलिस उठाकर ले गई। उसकी जमानत रद्द हो गई है, 124ए और 307 जैसी धाराएं लगाई गईं हैं जो सरासर गलत हैं। इस दौरान फैसला लिया गया कि जल्दी ही इन केसों को चंडीगढ़ हाईकोर्ट में लगाया जाएगा। इस दौरान कलानौर में जाट समाज के दुकानदारों के मुआवजे में किए जा रहे भेदभाव का मसला भी उठा। इसके बाद खाप प्रतिनिधियों का एक दल आईजी से मिलने के लिए पहुंचा। खाप प्रवक्ता कैप्टन जगवीर मलिक ने बताया कि कमिश्नर रोहतक ने जिलाधीश से बातचीत करके इस मसले को शीघ्र हल करवाने का आश्वासन दिया है। एक-दो दिन में समाधान की उम्मीद है। इस अवसर पर हुडा खाप प्रधान धर्मपाल हुड्डा, कैप्टन जगवीर मलिक, बलजीत नांदल, करतार सिंह, दलेल सिंह, अठगामा प्रधान बलराज नांदल मौजूद रहे।
विज्ञापन


राहत कोष में जमा किए 5.39 लाख रुपये

इस दौरान पाकस्मा से आए सरपंच मुकेश, कृष्ण, धर्मपाल, जोगेंद्र, देवेंद्र ने गांव की तरफ से 1.52 लाख रुपये राहत कोष में दिए। झज्जर के बिहरोड से आए राजबीर, बिजेंद्र सिंह, जय भगवान नंद राम और संतराम ने 1.87 लाख रुपये तो सोनीपत से बुटाना बारह के प्रधान आजाद सिंह, रामकुमार, रामकिशन, इंद्र सिंह और करतार सिंह ने राहत कोष में दो लाख रुपये जमा किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed