फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Rohtak: Jhajjar businessman arrested along with his partner for taking bribe on name of DSP

Rohtak: डीएसपी के नाम पर डेढ़ लाख रिश्वत लेने के आरोप में झज्जर का व्यापारी साथी संग गिरफ्तार

Tue, 09 Apr 2024 11:57 PM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक (हरियाणा)
अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Tue, 09 Apr 2024 11:57 PM IST
सार

रोहतक के व्यापारी को एससी-एसटी एक्ट हटवाने का  झांसा दिया था। डीएसपी ने आरोपी को जांच में शामिल किया तो खुलासा हुआ। 

विज्ञापन
Rohtak: Jhajjar businessman arrested along with his partner for taking bribe on name of DSP
गिरफ्त में आरोपी। - फोटो : संवाद

विस्तार

हरियाणा के रोहतक में डीएसपी के नाम पर एससी-एसटी एक्ट हटाने के लिए रोहतक के व्यापारी से डेढ़ लाख रुपये रिश्वत लेने के आरोप में पुलिस ने झज्जर के किराना व्यापारी सुमित गुप्ता व उसके साथी कुकू उर्फ गुलशन को गिरफ्तार किया है। मंगलवार को उन्हें अदालत में पेश किया गया, जहां से एक दिन के रिमांड पर लिया गया है।

विज्ञापन


पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक जगदीश कॉलोनी निवासी महाबीर सिंह ने सिटी थाने में एक मार्च को शिकायत दी थी कि वह घरेलू गैस के वितरक हैं। वह 40 साल से रेलवे रोड स्थित अग्रसेन चौक निवासी अनिल जैन को जानता है, जिसकी मंडी के गेट के पास मिठाई की दुकान है। दोनों का आपस में लेनदेन चलता था।
विज्ञापन


अनिल जैन व उसके बेटे ने उससे 20 लाख रुपये लिए थे। कमेटी के माध्यम से हर माह दो लाख रुपये लेते थे। उसने पैसा वापस मांगा तो टाल-मटोल करने लगे। उसके खिलाफ शिकायत दे दी, बाद में समझौता कर लिया। इसके बाद धमकी दी कि अगर पैसे मांगे तो जान से मार देंगे। जातिसूचक गालियां दी। पुलिस ने जान से मारने की धमकी, एससी-एसटी एक्ट के तहत केस दर्ज किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


डीएसपी ने जांच में शामिल किया तो बोला, डेढ़ लाख दे चुका हूं
डीएसपी मुख्यालय रवि खुंडिया ने मामले की जांच शुरू की। आरोपी मिठाई विक्रेता अनिल जैन को जांच में शामिल होने के लिए बुलाया गया। पूछताछ में आरोपी बोला, उसकी दुकान पर झज्जर निवासी कुकु उर्फ गुलशन काम करता है।

कुकू उर्फ गुलशन ने अनिल जैन को बताया कि झज्जर के किराना व्यापारी सुमित गुप्ता से उसकी जान-पहचान है। वह आपका काम करवा सकता है। कुकू ने अनिल की बात सुमित से फोन पर करवाई। सुमित ने अनिल को कहा कि उसके कई अफसर जानकार हैं और दो दिन बाद झज्जर आकर मिलने को कहा।

एक लाख दुकान पर आकर ले गया
पुलिस के मुताबिक अनिल ने सुमित को सारी बातें बताई तो सुमित ने कहा कि डीएसपी उनके जानकार हैं। सुमित ने कहा कि केस को रफा दफा करवा दूंगा, इसके लिए डेढ़ लाख रुपये लगेंगे। अनिल ने 50 हजार रुपये सुमित को देने के लिए कुकू को दे दिए। कुकू ने वह रुपये सुमित को दे दिए। दो दिन बाद सुमित अनिल की दुकान पर आकर एक लाख रुपये ले गया और अनिल को काम करवाने का आश्वासन दिया। अनिल लगातार फोन पर पूछता तो सुमित कहता कि उसकी बातचीत हो गई है उसका काम पूरा करवा देगा।


आरोपी सुमित व कुकु उर्फ गुलशन को भ्रष्टाचार अधिनियम के तहत गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया गया, जहां से एक दिन के रिमांड पर लिया गया है। -रजनीश, डीएसपी रोहतक

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed