फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   rohtak, haryana, medical, case, crime, illigal medecine recovered in a car

कार से मिली प्रतिबंधित दवाइयों की खेप, अज्ञात पर केस

Thu, 23 Jun 2016 02:24 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक Updated Thu, 23 Jun 2016 02:24 AM IST
विज्ञापन
rohtak, haryana, medical, case, crime, illigal medecine recovered in a car
प्रतिबंधित दवाइयां - फोटो : Demo pic
शीला बाईपास के पास एक ढाबे पर खड़ी कार से प्रतिबंधित दवाइयां मिलने के मामले में पुलिस ने मादक पदार्थ अधिनियम के तहत अज्ञात पर केस दर्ज किया है। उधर, स्वास्थ्य विभाग ने पकड़ी गई नशीली दवाओं के आरोपी पर एनडीपीटी एक्ट के तहत कार्रवाई की है। जिला ड्रग कंट्रोलर विजय राजे ने बताया कि कार में 21 कोरेक्स सीरप, 24 पेंटाजोसिन इंजेक्शन और 520 एलप्रेक्स की गोलियां मिली हैं।
विज्ञापन


वहीं, सेक्टर 14 पुलिस चौकी इंचार्ज देवेंद्र सिंह ने बताया कि जिस कार को कब्जे में लिया गया था अभी उसके मालिक का पता नहीं चल सका है। उन्होंने बताया कि कार सेे प्रतिबंधित कोरेक्स की 17, रैसकॉफ की चार शीशी सहित 120 दर्द निवारक गोलियां, 400 गोलियां एल्प्राजोल, 24 फॉरट्विन इंजेक्शन मिले हैं। पुलिस ने मामले में आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन


बता दें कि पुलिस को मंगलवार रात दिल्ली बाईपास और शीला बाईपास के बीच स्थित एक ढाबे पर संदिग्ध कार खड़ी मिली थी। पुलिस टीम ने पहुंचकर कार की तलाशी ली तो उसके अंदर दो बैग मिले थे। बैग में भारी मात्रा में प्रतिबंधित दवाइयां मिली थीं। इसके बाद पुलिस ने कार को कब्जे में ले लिया था। इससे पहले भी दिल्ली के एक व्यक्ति से भारी मात्रा में प्रतिबंधित दवाओं की खेप पकड़ी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed