{"_id":"583dec1f4f1c1b9345de676f","slug":"rohtak-haryana-electric-worker-death-current-shock-postmortem-police-crime","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली निगम की लापरवाही: हाईटेंशन लाइन ठीक करते समय करंट की चपेट में आया कर्मी, झुलसकर मौत ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बिजली निगम की लापरवाही: हाईटेंशन लाइन ठीक करते समय करंट की चपेट में आया कर्मी, झुलसकर मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
Updated Wed, 30 Nov 2016 02:29 AM IST
विज्ञापन
बिजली निगम की ठेका कंपनी का कर्मचारी गांधरा रोड पर इंडस्ट्री की हाईटेंशन लाइन पर कर रहा था काम
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक बार फिर से बिजली निगम की लापरवाही से एक कर्मी की मौत हो गई। हाईटेंशन लाइन पर काम कर रहे ठेका बिजली कर्मी की बराबर से गुजर रही दूसरी लाइन में दौड़ रहे करंट की चपेट में आने से झुलसकर मौत हो गई। कर्मी की मौत होने से ठेका कंपनी और बिजली निगम कर्मियों में हड़कंप मच गया और पुलिस को बुलाकर शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया।
सोनीपत जिले के रूखी गांव का रहने वाला संदीप बिजली निगम की ठेका कंपनी संध्या में हेल्पर के पद पर कार्यरत था। वह मंगलवार दोपहर को खरावड़ बिजली घर से गांधरा रोड पर इंडस्ट्री के लिए जाने वाली हाईटेंशन लाइन पर काम कर रहा था। उस लाइन में खराबी की शिकायत होने पर उसने बिजली घर से शट डाउन लिया था और उसे ठीक करने के लिए खंभे पर चढ़ गया। उसी लाइन के बराबर से दूसरी हाईटेंशन लाइन गुजर रही थी, जिसमें करंट चल रहा था। काम करते समय संदीप उस दूसरी लाइन से टच हो गया। वह काफी देर तक लाइन पर तड़पता रहा, लेकिन दूसरी लाइन में कट नहीं लगा और उसकी मौत हो गई। उसकी मौत का पता चलते ही साथी कर्मियों और बिजली निगम अधिकारियों में हड़कंप मच गया और पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने उसके परिजनों को फोन करके बुलाया गया। वहीं परिजनों ने आरोप लगाया गया कि जब वह एक लाइन पर काम कर रहा था और उसने लाइन पर शट डाउन लिया था तो उसके बराबर से गुजर रही दूसरी लाइन में करंट कैसे दौड़ता रहा? इस पर अफसर केवल एक लाइन का शट डाउन लेने की बात कह रहे हैं।
बिजली निगम की ठेका कंपनी का कर्मचारी खरावड़ में गांधरा रोड पर हाईटेंशन लाइन पर काम कर रहा था। उसने लाइन का शट डाउन लिया हुआ था। लेकिन वहां से दूसरी लाइन भी गुजर रही थी, जिसमें करंट होने के कारण कर्मी की चपेट में आने से झुलसकर मौत हो गई। इसमें किसी की लापरवाही नहीं है, क्योंकि शट डाउन केवल एक लाइन का लिया गया था।
विज्ञापन
जेसी शर्मा, एक्सईएन सिटी