फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Rohtak: Driver dies in collision between car and pickup, driver is resident of Sirsa

Rohtak: कार व पिकअप की टक्कर में ड्राइवर की मौत, सिरसा का रहने वाला है चालक

Mon, 11 Nov 2024 05:13 PM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक (हरियाणा)
अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Mon, 11 Nov 2024 05:13 PM IST
सार

चालक सिरसा का रहने वाला है। परिजनों का इंतजार है, इसके बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
Rohtak: Driver dies in collision between car and pickup, driver is resident of Sirsa
हादसे में क्षतिग्रस्त वाहन। - फोटो : संवाद

विस्तार

हरियाणा के रोहतक में महम के नजदीक हिसार-रोहतक रोड पर सोमवार सुबह कार व पिकअप में टक्कर हो गई। टक्कर में पिकअप चालक की मौत हो गई, जो सिरसा का रहने वाला है। पुलिस को परिजनों के आने का इंतजार है, इसके बाद कार्रवाई की जाएगी। 

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक शुक्रवार सुबह सूचना मिली कि हिसार रोड पर पंचमुखी हनुमान मंदिर के नजदीक डाला पिकअप व कार के बीच आमने-सामने की टक्कर हो गई। टक्कर में पिकअप का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। साथ ही चालक की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन


इसके अलावा कार में सवार चार सवारी भी घायल हो गई। घायलों को पीजीआई में ले जाया गया। महम थाना प्रभारी सतपाल सिंह ने बताया कि मृतक सिरसा जिले का रहने वाला बताया गया है। उसके परिजनों के आने के बाद शव का पोस्टमार्टम कर कार्रवाई करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed