फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Rohtak: Dead body of Jind youth found in hotel, fear of death due to drug overdose

Rohtak: होटल में मिला जींद के युवक का शव, नशे की ओवरडोज से मौत की आशंका

Sun, 16 Jun 2024 10:20 PM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक (हरियाणा)
अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Sun, 16 Jun 2024 10:20 PM IST
सार

कमरे में सीरिंज, दवा व मोबाइल फोन मिला है। 28 वर्षीय कालवां गांव निवासी प्रदीप निजी कंपनी में काम करता था। 

विज्ञापन
Rohtak: Dead body of Jind youth found in hotel, fear of death due to drug overdose
एक होटल में मिले शव के बाद मौके पर जांच करती एफएसएल की टीम। - फोटो : संवाद

विस्तार

हरियाणा के रोहतक के शीला बाईपास के नजदीक होटल में जींद के एक युवक का शव मिला है। शव के पास सीरिंज व शीशी मिली है। नशे की ओवरडोज से युवक की मौत की आशंका है। सिविल लाइन थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक दोपहर बाद सूचना मिली कि शीला बाईपास के पास होटल में जींद के गांव कालवां निवासी 28 वर्षीय प्रदीप शनिवार को आकर ठहरा था। जो निजी कंपनी में काम करता था। सुबह वह बाहर नहीं आया और न ही दरवाजा खोला।
विज्ञापन


मामले की सूचना पाकर सिविल लाइन थाना प्रभारी जगबीर सिंह मौके पर पहुंचे और कमरे का दरवाजा खोलकर जांच की। मृतक अर्धनग्न हालत में कुर्सी से नीचे गिरा हुआ था। नजदीक एक सीरिंज पड़ी थी। थोड़ी दूरी पर मोबाइल फोन व एक दवा की बोतल थी। पुलिस ने कमरे की हालत देखकर एफएसएल एक्सपर्ट डॉक्टर सरोज दहिया को बुलाया। उन्होंने घटना स्थल की जांच की। मृतक के शरीर पर कहीं चोट का निशान नहीं था।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रांरभिक जांच से लग रहा है कि नशे की ओवरडोज से मौत हुई है। परिजनों के बयान दर्ज होने व पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद मौत के पुख्ता कारणों का खुलासा हो सकेगा। -जगबीर सिंह, थाना प्रभारी, सिविल लाइन थाना

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed