फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   rohtak, crime, police, women association, protest, rape, gang rape, private part, postmartam

सलारा मोहल्ला हत्याकांडः पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सामने आया शव से गायब था महिला का प्राइवेट पार्ट

Tue, 28 Jun 2016 01:59 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक Updated Tue, 28 Jun 2016 01:59 AM IST
विज्ञापन
rohtak, crime, police, women association, protest, rape, gang rape, private part, postmartam
मामले में अभी तक नहीं हुई है किसी की गिरफ्तारी - फोटो : demo pics
सलारा मोहल्ले की महिला की मौत का मामला और उलझ गया है। परिजन पहले दिन से उसकी हत्या और दुष्कर्म की आशंका जता रहे हैं, जबकि पुलिस की जांच पोस्टमार्टम रिपोर्ट पर टिकी थी। अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सामने आया है कि महिला के शव के साथ उसका प्राइवेट पार्ट नहीं मिला था। पीजीआई के फोरेंसिक विभागाध्यक्ष डॉ. एसके धत्तरवाल का कहना है कि महिला के शव से उसके संवेदनशील अंग को किसी जानवर ने नोंच लिया था। इस कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट में दुष्कर्म की पुष्टि नहीं हो सकी है। वहीं, मामले के तूल पकड़ने के बाद एसपी शशांक आनंद ने संज्ञान लिया था। उनके नेतृत्व में जांच शुरू की गई। एसपी ने ही महिला के  मर्डर की पुष्टि की। इसके बावजूद मामले में अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।
विज्ञापन


महिला की मौत मामले में पुलिस की कार्रवाई से परिजन और सामाजिक संगठन संतुष्ट नहीं हैं। उनका आरोप है कि पुलिस कार्रवाई नहीं कर रही है। करीब 15 दिन पहले आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर परिजनों, सामाजिक संगठनों और कालोनीवासियों ने रोड जाम किया था। इसके बाद पुलिस ने एक प्रधानाचार्य और उसके दो नौकरों को हिरासत में लिया था। पुलिस ने दो दिन तक इनसे पूछताछ तो की, लेकिन किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई। जबकि महिला के परिजनों ने इन पर हत्या की आशंका जताई थी। परिजनों का कहना था कि महिला सरकारी स्कूल की प्रधानाचार्य के घर काम करती थी, लेकिन छह माह पहले उसने काम छोड़ दिया था। एक दिन प्रधानाचार्य महिला के घर गई थी और उसे गाड़ी में बैठाकर ले गई थी। अगले दिन महिला प्रधानाचार्य के घर गई तो वापस नहीं आई। इसके बाद महिला का शव मिला था। महिला घरों में काम करके गुजारा करती थी। उसके पांच बेटियां और एक बेटा है। पति मजदूरी करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed