फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   rohtak, crime,bank, atm, fraud, cash, haryana rohtak

बैंक अधिकारी बन एटीएम ब्लॉक होने का डर दिखाकर दो लोगों के खाते से उड़ाए हजारों रुपये

Fri, 20 May 2016 02:17 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक Updated Fri, 20 May 2016 02:17 AM IST
विज्ञापन
rohtak, crime,bank, atm, fraud, cash, haryana rohtak
फर्जी कॉल - फोटो : demo pic
एटीएम कार्ड ब्लॉक होने क ा डर दिखाकर ठगों ने दो लोगों के खाते से हजारों रुपये की रकम उड़ा दी। ठगों ने पहले तो शास्त्रीनगर निवासी बिजेन्द्र और फिर गढ़ी मोहल्ला के कृष्णलाल को निशाना बनाया। ठगों ने एटीएम पासवर्ड और अन्य बैंक डिटेल पूछकर बिजेंद्र के खाते से 11 हजार और कृष्णलाल के खाते से 56 हजार रुपये उड़ा दिये। इस संबंध में शहर थाने में अज्ञात के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन


पुलिस को दी शिकायत में कृष्णलाल ने बताया कि वह मेहनत मजदूरी करके परिवार का गुजारा करते है। 17 मई को कृष्णलाल के मोबाइल पर अज्ञात नंबर से फोन आया। फोन करने वाले युवक ने खुद को एक निजी बैंक का अधिकारी बताया। इसके बाद आरोपी ने कृष्णलाल से कहा कि उनका खाता और एटीएम कार्ड ब्लॉक होने वाले हैं। दोनों को चालू रखने के लिए एटीएम का पासवर्ड बदलना होगा। इस पर कृष्णलाल ने इनकार कर दिया। आरोपियों ने फिर से उसके पास फोन किया। इस बाद कृष्णलाल आरोपियों के झांसे में आ गया। कृष्णलाल ने आरोपियों को अपने खाते और एटीएम कार्ड की डिटेल दे दी। कुछ ही देर बाद ठगों ने कृष्णलाल के खाते से 56 हजार रुपये की निकासी कर ली। इसके बाद कृष्णलाल ने संबंधित बैंक और पुलिस थाने को मामले की शिकायत दी। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।  
विज्ञापन

ठीक अगले दिन 18 मई को ठगों ने इसी तरह से ठगों ने एटीएम ब्लॉक होने का डर दिखाकर बिजेंद्र से उसके एटीएम कार्ड और बैंक खाते की डिटेल ली। फिर आरोपियों ने उसके खाते से 11 हजार रुपये उड़ा दिये। इसके बाद उन्होंने पुलिस को मामले की शिकायत दी।
विज्ञापन
विज्ञापन



दोनों मामलों में मिली शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर लिया गया है। जांच पड़ताल भी शुरू कर दी गई है। यदि इस तरह से कोई बैंक अधिकारी बनकर डिटेल मांगे तो उसे डिटेल नहीं दे। कोई भी बैंक ऐसी डिटेल नहीं मांगता है।
नवनीत, जांच अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed