फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Rohtak: Ashwani hide among the bushes in Uttam Vihar for two days After murder of mother

Rohtak: मां की हत्या के बाद दो दिन उत्तम विहार में ही झाड़ियों के बीच छिपा रहा अश्वनी, गिरफ्तार

Thu, 18 Jan 2024 12:46 AM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक (हरियाणा)
अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Thu, 18 Jan 2024 12:46 AM IST
सार

उत्तम विहार में गला काटकर मां की हत्या करने वाला बेटा गिरफ्तार हो गया है। आरोपी बोला कि नशे के लिए मां रुपये नहीं दे रही थी। 

विज्ञापन
Rohtak: Ashwani hide among the bushes in Uttam Vihar for two days After murder of mother
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

हरियाणा के रोहतक में थाना अर्बन एस्टेट इलाके की उत्तम विहार कॉलोनी में अपनी मां सुनीता की धारदार हथियार से गला काटकर हत्या करने वाला बेटा अश्वनी गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने नशे के लिए रुपये नहीं देने पर मां की हत्या करने का खुलासा किया है। वह 15 जनवरी की रात अपनी मां की हत्या के बाद कॉलोनी में ही झाड़ियों के बीच छिपा रहा। घर से करीब 600 मीटर दूर झाड़ियों में दो दिन तक नशे की हालत में भूखा प्यास रहा। पुलिस इसे वीरवार को अदालत में पेश कर रिमांड पर लेगी। इससे वारदात में प्रयुक्त हथियार बरामद करना है। 
विज्ञापन


पुलिस का कहना है कि अश्वनी की गिरफ्तारी के लिए कई जगह छापा मारा। जांच में वह कॉलोनी के एक प्लाट में उगी झाड़ियों में छिपा मिला। नशे की हालत में वह दो दिन से भूखा प्यास वहीं पड़ा था। अश्वनी नशे के लिए आए दिन अपनी मां से रुपये मांगता था। इसका वह अक्सर विरोध करती थी। उसे नशा मुक्ति केंद्र भेजने के लिए भी कहती। इससे गुस्साए अश्वनी ने अपनी मां की हत्या कर दी। 
विज्ञापन


अनिरुद्ध ने अपनी शिकायत में कहा है कि अश्वनी नशे का आदी है। आए दिन नशा करने के लिए वह मां से रुपये पैसे मांगता था। विरोध करने पर वह मां से रोजाना झगड़ा भी करता था। इसीलिए सोमवार रात उसने वारदात को अंजाम दिया। मंगलवार सुबह मां से फोन पर बात करने का प्रयास किया, मगर फोन नहीं उठा। इसलिए अपने पड़ोसी चेतन को घर जाने के लिए कहा। वह घर गया तो मां मृत मिली। इसके बाद अपने पिता के साथ उत्तम विहार आया। यहां मां लहूलुहान मिली। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अनिरुद्ध के बयान पर सुनीता की हत्या के मामले में अश्वनी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। बुधवार को उत्तम नगर में एक प्लॉट में उगी झाड़ियों से उसे गिरफ्तार किया गया। इसे अदालत में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा। -एएसआई पंकज कुमार, प्रभारी, बस स्टैंड चौकी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed