{"_id":"572b5cc04f1c1b22175cdbc9","slug":"rohtak-aipmt-paper-leak-case-arrest-master-mind-roop-singh-dangi-deal-haryana-rohtak","type":"story","status":"publish","title_hn":"दांगी के लिए मोनू ने परीक्षा केंद्र के अध्यापकों से की थी लाखों की डील","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दांगी के लिए मोनू ने परीक्षा केंद्र के अध्यापकों से की थी लाखों की डील
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
Updated Fri, 06 May 2016 01:57 AM IST
विज्ञापन
एआईपीएमटी मामले में गोच्छी के पूर्व सरपंच का बेटा गिरफ्तार
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एआईपीएमटी पेपर लीक मामले के मास्टर माइंड रूप सिंह दांगी के लिए उसका करीबी गोच्छी के धर्मेंद्र उर्फ मोनू ने परीक्षा केंद्र के अध्यापकों से डील की थी। मोनू ने परीक्षा केंद्र के अंदर ले जाकर पेपर की फोटो के लिए ड्यूटी कर रहे सतीश और रविंद्र से लाखों रुपये का लेनदेन की बात की थी। हालांकि उसने रुपये कितने दिए इसका अभी तक खुलासा नहीं किया। पूछताछ में मोनू ने बताया कि दोनों आरोपी अध्यापकों का दांगी से सीधे संपर्क नहीं था।
आरोपी मोनू फिलहाल तीन दिन के रिमांड पर है। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर कई जगहों पर छापेमारी भी की है। मोनू ने पुलिस के सामने उन कई नामों का जिक्र किया है जो इस मामले में बहुत पहले से जुड़े थे। साथ ही परीक्षा केंद्र के संबंध में कई लोगों की संदिग्ध भूमिका के बारे में बताया है। बता दें कि आरोपी मोनू ने ही परीक्षा केंद्र से पेपर की फोटो दांगी तक पहुंचाई थी। वह परीक्षा केंद्र में गेट पर ड्यूटी कर रहे रविंद्र की मदद से केंद्र के अंदर घुसा था। इसके बाद परीक्षा केंद्र में दूसरे आरोपी अध्यापक सतीश से एआईपीएमटी का पेपर लेकर बाथरूम में फोटो खींची थी। इसके बाद उसे व्हाट्स एप से बहरोड के रिसॉर्ट में बने पेपर सॉल्व करने के कंट्रोल रूम में बैठे दांगी को भेजा था। जाट कॉलेज में पढ़ाई के दौरान मोनू की मुलाकात दांगी से हुई थी।