फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   roadways bus, rohtak

निजी बस चालक ने रोडवेज बस को हटाकर खड़ी की अपनी बस, मारपीट

Wed, 01 Feb 2017 02:55 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक Updated Wed, 01 Feb 2017 02:55 AM IST
विज्ञापन
roadways bus, rohtak
बस अड्डे पर बस को प्लेटफार्म पर खड़ी करने के लिए हुआ झगड़ा - फोटो : amar ujala
बस स्टैंड के प्लेटफार्म पर मंगलवार को एक निजी बस चालक ने रोडवेज की बस को हटाकर अपनी बस खड़ी कर दी। जब रोडवेज के बस चालक और परिचालक ने उससे इस बारे में पूछताछ की तो उसने मारपीट कर दी। मारपीट में सोनीपत डिपो का परिचालक घायल हो गया। हालांकि, सामान्य अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद उसे छुट्टी मिल गई है। बस अड्डे के दूसरे कर्मचारियों ने निजी बस चालक को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया। मामले की शिकायत बस अड्डा पुलिस चौकी में की गई है।
विज्ञापन


बसस्टैंड परिसर में सोनीपत की ओर जाने वाली सोनीपत डिपो की बस बूथ पर खड़ी थी। बस के परिचालक जोगेंद्र पर्ची लेने के लिए गए थे। इसी बीच एक निजी बस चालक ने सरकारी बस को प्लेटफार्म से आगे खड़ा कर दिया और अपनी बस को बूथ पर लगा दिया। जब सरकारी बस के चालक और परिचालक आए तो उन्हें बस प्लेटफार्म पर नहीं मिली। आरोप है कि जब उन्होंने प्लेटफार्म पर खड़ी निजी बस के चालक से अपनी बस के बारे में पूछा तो उसने अभद्रता शुरू कर दी। बाद में नौबत मारपीट तक पहुंच गई। इसके बाद स्टैंड सुपरवाइजर बलबीर सिंह व प्रधान नरेंद्र ने घायल परिचालक को उपचार के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती कराया। मामले की शिकायत बस स्टैंड पुलिस चौकी में दी। पुलिस ने घायल के बयान दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन


पहले भी होती रही है मारपीट

बस स्टैंड में अक्सर निजी बस चालक और परिचालक रोडवेज की बसों के चालक-परिचालक से भिड़ जाते हैं। कई बार नौबत मारपीट तक पहुंच जाती है। डीआई कुलदीप सिंह और यूनियन के प्रधान राजेश सिंह ने बताया कि निजी बस चालक अकसर सरकारी बस चालकों और परिचालकों के साथ अभद्रता करते हैं। इसकी शिकायत पुलिस को की जाती है, लेकिन कार्रवाई नहीं होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बस स्टैंड पर सरकारी बस खड़ी थी। इस दौरान निजी बस चालक ने सरकारी बस को हटाकर अपनी बस प्लेटफार्म पर लगा ली। इसके बाद झगड़ा हो गया। स्टाफ ने बीच बचाव करते हुए निजी बस चालक को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया। सोनीपत डिपो के परिचालक जोगेंद्र की शिकायत पुलिस चौकी में दी गई है।


- बलबीर सिंह, एसएस, रोहतक डिपो

प्लेटफार्म पर बस खड़ी करने करने को लेकर झगड़ा हुआ है। हमारे स्टैंड इंचार्ज ने इसकी शिकायत पुलिस चौकी में दी है। इसके अलावा निजी बस चालक के खिलाफ हुई एफआईआर और विभागीय शिकायत की कापी आरटीओ को कार्रवाई के लिए भेजी जाएगी।

- राहुल जैन, महाप्रबंधक, रोहतक डिपो, हरियाणा रोडवेज
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed