फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Rape case : student in the car, carrying fellow, Pramod arrested Sandeep Hooda

गैंगरेप मामला ः छात्रा को कार में ले जाने वाला संदीप हुड्डा का साथी प्रमोद भी गिरफ्तार

Tue, 26 Jul 2016 02:17 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक Updated Tue, 26 Jul 2016 02:17 AM IST
विज्ञापन
 Rape case : student in the car, carrying fellow, Pramod arrested Sandeep Hooda
अाराेपी - फोटो : अमर उजाला
भिवानी की छात्रा से दोबारा गैंगरेप मामले में नया मोड़ आने के बाद एसआईटी ने संदीप हुड्डा के साथी किशनपुरा निवासी प्रमोद कुमार को भी गिरफ्तार कर लिया। इस तरह मामले में अब तक पांच गिरफ्तारी हो गई है। पुलिस पूछताछ में सामने आया है कि वारदात वाले दिन मानसरोवर पार्क से प्रमोद के साथ ही छात्रा कार में होटल गई थी। होटल में प्रमोद ने छात्रा को नशीला पदार्थ खिलाया था।
विज्ञापन

 

इसके बाद संदीप को बुलाकर दोनों छात्रा को नशे की हालत में कार में बैठाकर ले गये और सुखपुरा चौक के पास छोड़कर भाग गये। एसआईटी ने प्रमोद को सोमवार को कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे दो दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया। वहीं, मामले में पहले से ही रिमांड पर चल रहे अन्य आरोपियों से भी पुलिस पूछताछ कर रही है। साथ ही एसआईटी छात्रा के 164 के बयानों का भी अवलोकन कर रही है। बता दें कि छात्रा ने अपनी शिकायत में संदीप हुड्डा और प्रमोद कुमार का नाम नहीं लिया था। पुलिस ने अपनी जांच-पड़ताल के दौरान इन दोनों को वारदात में शामिल पाया है।

विज्ञापन


एसआईटी इंचार्ज डीएसपी पुष्पा खत्री ने बताया कि मूलरूप से पाकस्मा निवासी प्रमोद के पिता रिटायर्ड अध्यापक हैं। प्रमोद सीएमओ ऑफिस में बतौर एमपीएचडब्ल्यू कार्यरत है। वह शादीशुदा है। डीएसपी ने बताया कि जिस दिन छात्रा के साथ वारदात हुई उस दिन संदीप हुड्डा और प्रमोद छात्रा के साथ थे। संदीप की छात्रा से पहले से जान-पहचान थी। वारदात वाले दिन संदीप ने छात्रा का परिचय प्रमोद से कराया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

डीएसपी का कहना है कि संदीप हुड्डा के बयान के अनुसार वारदात वाले दिन प्रमोद ही छात्रा को अपने साथ कार में लेकर गया था। हालांकि, पुलिस अभी यह स्पष्ट नहीं कर रही है कि  प्रमोद छात्रा को लेकर कहां गया था, लेकिन सूत्रों की मानें तो प्रमोद के साथ ही छात्रा होटल गई थी। जो सीसीटीवी फुटेज पुलिस को संबंधित होटल से मिली है, उसमें प्रमोद और छात्रा नजर आ रहे हैं। सीसीटीवी फुटेज फिलहाल पुलिस के कब्जे में है।


प्रमोद बोला, संदीप भी आया था होटल
प्रमोद कुमार ने पुलिस पूछताछ में खुलासा किया है कि वह छात्रा को लेकर होटल गया था। उसके दोस्त संदीप हुड्डा ने उसे कॉल करके बुलाया था। मानसरोवर पार्क से प्रमोद छात्रा को कार में बैठाकर होटल ले गया। होटल उसने छात्रा को नशीला पदार्थ पिलाया था। कुछ घंटे तक छात्रा के साथ होटल में रहने के बाद उसने संदीप हुड्डा को वहां बुलाया था। बाद में दोनों नशे की हालत में छात्रा को कार में बैठाकर ले गये ओर सुखपुरा चौक पर फेंक कर चले गये।
 

डीएनए रिपोर्ट के इंतजार में पुलिस
पुलिस केस में अहम सबूतों को जुटाने में लगी है, ताकि सच्चाई तक पहुंच सके। मामले में गठित एसआईटी केस की डीएनए रिपोर्ट के इंतजार में है। डीएनए रिपोर्ट के आधार पर काफी हद तक स्पष्ट हो सकेगा कि केस में पहले गिरफ्तार किये गये जगमोहन, अमित और संदीप गैंगरेप मेें शामिल हैं या नहीं। यह इसलिए भी जरूरी है कि भले ही पुलिस ने केस में दो नये आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, लेकिन छात्रा अब भी अपने बयान पर कायम है। ऐसे में डीएनए रिपोर्ट केस में अहम भूमिका निभाएगी।


दोनों आरोपी पक्ष के बयानों में उलझी पुलिस
पुलिस ने काफी हद तक केस से जुड़े मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, लेकिन अब वह दोनों पक्षों के बयानों में उलझ गई है। एक पक्ष है अमित, जगमोहन और संदीप का तो दूसरा पक्ष रविवार और सोमवार को गिरफ्तार किये गये संदीप हुड्डा और प्रमोद का है। डीएसपी पुष्पा खत्री का कहना है कि पहले गिरफ्तार किये गये तीनों आरोपियों ने अलग बयान दिये थे, जबकि अब गिरफ्तार किये गये आरोपी अलग बयान दे रहे हैं। इस कारण जांच में ठहराव आ रहा है। पुलिस मामले की गहराई तक जाने के  लिए सभी आरोपियों के बयानों की जांच कर रही है।


आमने-सामने बैठाकर होगी संदीप हुड्डा और प्रमोद से पूछताछ
संदीप हुड्डा और प्रमोद के गिरफ्तार होने के बाद एसआईटी दोनों को आमने-सामने बैठाकर पूछताछ करेगी, ताकि वारदात वाले दिन की सच्चाई सामने आ सके। दोनों के बयानों का भी मिलान किया जाएगा। क्योंकि पुलिस दोनों को केस की अहम कड़ी मान रही है।


संदीप हुड्डा के साथी प्रमोद कुमार को गिरफ्तार किया गया है। संदीप हुड्डा की छात्रा से काफी समय से जान पहचान थी, लेकिन प्रमोद कुमार का छात्रा से पहले से कोई संपर्क नहीं था। रिमांड अवधि में आरोपी से केस के बारे में गहराई से पूछताछ की जा रही है। जल्द ही केस में नया खुलासा होगा।
- डीएसपी पुष्पा खत्री इंचार्ज एसआईटी  

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed