फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   rape attampt by youth in rohtak

प्रेम विवाह के 4 महीने बाद प्रेमी पर दुष्कर्म का केस

Fri, 15 Jan 2016 02:24 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक Updated Fri, 15 Jan 2016 02:24 AM IST
विज्ञापन
rape attampt by youth in rohtak
प्रेम विवाह के चार माह बाद प्रेमिका ने प्रेमी के खिलाफ दुष्कर्म का
विज्ञापन
मामला दर्ज कराया है। युवती का आरोप है कि शादी का झांसा देकर प्रेम विवाह करके चमारिया के युवक ने दुष्कर्म किया।

इसके बाद युवक ने फोन करके उसके साथ रहने से मना कर दिया। जब युवती ने इसका विरोध किया तो युवक ने उसे जान से मारने की धमकी दी। युवती की शिकायत पर महिला थाना पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी। 

जांच अधिकारी राजवंती ने बताया कि 12वीं कक्षा के बाद पटवापुर की युवती कुछ समय पहले चमारिया स्थित एक कंप्यूटर सेंटर में कोचिंग के लिए जाने लगी। वहीं गांव का ही प्रदीप बतौर क्लर्क नौकरी करता था। कुछ समय बाद दोनों में बातचीत होने लगी। युवती का आरोप है कि प्रदीप ने उसे प्यार के जाल में फंसाया।

 करीब चार महीने पहले शादी का झांसा देकर युवती को आरोपी गांव से भगा ले गया। युवती का दावा है कि आरोपी ने उसके साथ कोर्ट मैरिज की। इसके बाद दोनों सूर्यनगर कॉलोनी में किराए के मकान में रहने लगे। युवती का कहना है कि तीन दिन पहले प्रदीप किसी बहाने से घर से चला गया। काफी देर तक वापस न आने पर फोन किया तो प्रदीप ने साथ रहने से मना कर दिया।

इसके बाद युवक ने मोबाइल स्विच ऑफ कर लिया। बाद में पीड़िता ने परिजनों से संपर्क किया और पुलिस को शिकायत दी। मामले की जांच अधिकारी राजवंती का कहना है कि अभी तक कोर्ट मैरिज के कोई दस्तावेज सामने नहीं आएं हैं। हालांकि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed