{"_id":"578becd14f1c1b676bc4bc60","slug":"prostitution-arrest-sex-racket-case-sex-racket-busted-rohtak-sex-crime-prostitute-haryana","type":"story","status":"publish","title_hn":"मसाज पार्लर में काफी समय से चल रहा था देह व्यापार ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मसाज पार्लर में काफी समय से चल रहा था देह व्यापार
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
Updated Mon, 18 Jul 2016 02:08 AM IST
विज्ञापन
पुलिस ने शीतल मॉल स्थित मसाज पार्लर में छापेमारी कर 8 युवक-युवतियों को किया गिरफ्तार
- फोटो : amar ujala
पुलिस ने रविवार शाम शीतल मॉल में चल रहे एक मसाज पार्लर में छापा मारकर यहां काफी समय से चल रहे देह व्यापार का खुलासा किया है। पुलिस ने पार्लर से चार युवक और चार युवतियों को गिरफ्तार किया है। सभी आपत्तिजनक अवस्था में पाये गये। सभी को महिला थाने ले जाकर कागजी कार्रवाई की जा रही है। इसके बाद पुलिस युवक और युवतियों को रविवार रात या सोमवार को कोर्ट में पेश करेगी।
पुलिस के मुताबिक दिल्ली रोड स्थित शीतल मॉल में एक मसाज पार्लर है। यहां पुलिस को पिछले कई दिनों से देह व्यापार की सूचना मिल रही थी। बार-बार लोगों की तरफ से पुलिस के पास शिकायतें आ रही थी। इसके बाद पीजीआई थाना पुलिस ने विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों से संपर्क किया और मामले की सूचना दी। उच्च अधिकारियों से अनुमति मिलने के बाद पुलिस ने छापेमारी की तैयारी की। कुछ पुलिस कर्मचारियों को सादी वर्दी में मॉल के अंदर और बाहर तैनात किया गया, ताकि पार्लर में आने-जाने वाले युवक-युवतियों पर नजर रखी जा सके। तीन दिनों से पार्लर पर पुलिस की नजर थी। सूचना के पुख्ता होने पर पीजीआई थाना प्रभारी कुलदीप और महिला पुलिस ने रविवार को पार्लर पर छापा मार दिया। यहां से पुलिस को चार युवक व चार युवतियां आपत्तिजनक अवस्था में मिले। इंस्पेक्टर सुनीता भी टीम सहित मौके पर थी। आठों युवक युवतियों को गिरफ्तारी के बाद महिला थाने भेज दिया गया।
एक दिल्ली, तीन रोहतक की युवतियां
पुलिस ने गिरफ्तारी के बाद युवक-युवतियों से पूछताछ की। पूछताछ में सामने आया कि तीन युवती रोहतक और एक दिल्ली की रहने वाली है। पुलिस पूछताछ में सामने आया कि आरोपियों में दो युवक जींद और दो रोहतक के रहने वाले हैं। पुलिस ने सभी के परिजनों को घटना के बारे में सूचित कर दिया है। परिजनों के आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। आरोपियों में से कई शहर के बड़े कॉलेज के छात्र छात्राएं हैं।
विज्ञापन
मॉल के अन्य लोग भी थे परेशान
मसाज पार्लर में होने वाले देह व्यापार से अन्य संस्थानों के संचालक भी परेशान थे। कई बार संचालकों ने पार्लर संचालक से इस तरह की गतिविधि बंद करने की बात कही थी, लेकिन संचालक ने कोई ध्यान नहीं दिया। इसके बाद संस्थानोें के संचालकों ने इस बारे में पुलिस को अवगत कराया। इसके बाद पुलिस ने छापेमारी कर दी।
शहर के अन्य मसाज पार्लर भी पुलिस रडार पर
शीतल मॉल में चल रहे मसाज पार्लर में देह व्यापार का खुलासा होने के बाद शहर के अन्य मसाज पार्लर भी पुलिस के रडार पर आ गये हैं। पुलिस जल्द ही अन्य मसाज पार्लर की सूची तैयार कर कार्रवाई करेगी। रेकी के लिए पुलिस कर्मियों को सादी वर्दी में मसाज पार्लर के बाहर तैनात किया जाएगा। लेकिन शिकायत के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
संचालक को दिया था दोपहर तक का समय
मसाज पार्लर संचालक को पुलिस ने दोपहर तक पार्लर में होने वाली गतिविधियों को रोकने की चेतावनी दी थी। लेकिन संचालक ने पुलिस की चेतावनी को गंभीरता से नहीं लिया। इसके बाद पुलिस ने कार्रवाई कर दी। अब पुलिस ने पार्लर से जुड़े एजेंट की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस का मानना है कि एजेंट के माध्यम से ही ग्राहकों को पार्लर तक लाया जाता था। पुलिस के पास कुछ एजेंट के नाम आये हैं। पीजीआई थाना प्रभारी कुलदीप ने बताया कि सभी युवक-युवतियों को महिला थाने भेज दिया गया है। पुलिस कार्रवाई के बाद उन्हें कोर्ट में पेश किया जाएगा।