{"_id":"57f2b4484f1c1bc33226fef8","slug":"porn-video-junior-wrestler-porn-video-junior-wrestler-attempt-to-rape-location-delhi-sakshi","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली में मिली आरोपी के मोबाइल की लोकेशन, घर पर लटका मिला ताला ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दिल्ली में मिली आरोपी के मोबाइल की लोकेशन, घर पर लटका मिला ताला
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
Updated Tue, 04 Oct 2016 01:10 AM IST
विज्ञापन
पवन की महिला मित्र ने बनाई थी सब जूनियर पहलवान की वीडियो क्लिप
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सब जूनियर पहलवान की वीडियो बनाकर शारीरिक संबंध बनाने का दबाव डालने के मामले में पुलिस को आरोपी के मोबाइल की लोकेशन दिल्ली मिली है। जब पुलिस दिल्ली की सीमापुरी स्थित एक मकान पर पहुंची तो यहां पर ताला लटका मिला। मामले में फरार दोनों आरोपियों की तलाश में कई जगहों पर छापेमारी की गई, लेकिन किसी का सुराग नहीं लग सका। बता दें कि गिरफ्तार मुख्य आरोपी पवन ने पूछताछ में बताया है कि खिलाड़ी की वीडियो उसकी महिला दोस्त ने बनाई थी और इस काम में उसके एक दूसरे दोस्त ने महिला की मदद की थी।
महिला थाना पुलिस ने मामले का खुलासा होने के बाद ही आरोपी का मोबाइल ट्रेस पर लगा दिया था। इस मोबाइल की लोकेशन सुबह करीब आठ बजे दिल्ली के सीमापुरी की मिली। इसके बाद जांच अधिकारी बिमला देवी मुख्य आरोपी पवन को लेकर दिल्ली पहुंचीं। लेकिन यहां पर कुछ हाथ नहीं लगा। फिर पुलिस ने आरोपी पवन की निशानदेही पर कई जगहों पर छापेमारी की। आरोपी के संभावित घर भी पहुंचा गया, लेकिन यहां ताला लटका मिला। मुख्य आरोपी पहलवान ने बताया था कि पहलवान की अश्लील क्लिप उसकी महिला मित्र ने बनाई थी। अब पुलिस ने अश्लील क्लिप और फोटो बरामद करने के लिए महिला आरोपी की तलाश भी शुरू कर दी है। जांच अधिकारी बिमला देवी का कहना है कि दिल्ली में छापेमारी की गई थी। लेकिन कोई पुख्ता सबूत हाथ नहीं लगा। अभी तक अश्लील क्लिप और फोटो हाथ नहीं लगे हैं। मुख्य आरोपी पवन फिलहाल तीन दिन के पुलिस रिमांड पर है।
ये था मामला
पुलिस को दी शिकायत में सब जूनियर पहलवान के पिता ने बताया है कि उनकी बेटी छोटूराम स्टेडियम में प्र्रैक्टिस कर रही है। उसने शुक्रवार सुबह करीब दस बजे अपने कमरे में जाकर हाथ की नस काट ली। समय रहते परिजनों को घटना के बारे में पता चल गया तो वह बच्ची को लेकर अस्पताल पहुंचे। जब परिजनों ने बच्ची से ऐसा कदम उठाने का कारण पूछा तो उसने पूरी घटना बता दी। सब जूनियर पहलवान ने परिजनों को बताया कि पांच दिन पहले स्टेडियम में प्रैक्टिस करने वाले पहलवान पवन ने अपनी महिला मित्र व एक अन्य साथी के साथ मिलकर कपड़े बदलते समय वीडियो बनाई और फोटो खींच लिए। इसके बाद आरोपी ने वीडियो और फोटो दिखाकर इंटरनेट पर अपलोड करने की धमकी देकर शारीरिक संबंध बनाने का दबाव बनाया। कई दिनों से परेशान होने के बाद बच्ची ने शुक्रवार को हाथ की नस काटकर जान देने की कोशिश की। महिला थाने में आरोपी पवन सहित अन्य के खिलाफ केस दर्ज किया गया था।