{"_id":"622112215cb2e9016253628c","slug":"police-could-not-arrest-the-accused-of-double-murder-in-rohtak-of-haryana","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोहतक दौहरा हत्याकांड: बेहद करीब से 32 बोर की पिस्तौल से मारी थीं गोलियां, हाथ नहीं आया 'बाबा'","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
रोहतक दौहरा हत्याकांड: बेहद करीब से 32 बोर की पिस्तौल से मारी थीं गोलियां, हाथ नहीं आया 'बाबा'
Fri, 04 Mar 2022 12:38 AM IST
भूपेंद्र सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक (हरियाणा)
अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Fri, 04 Mar 2022 12:38 AM IST
सार
पोस्टमार्टम में खुलासा हुआ कि रोहित उर्फ बजरंग को तीन व राजेंद्र को दो गोली लगी थी। गांव में पुलिस सुरक्षा के बीच उनके शवों का अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन
सीएससी सेंटर में मारी गोलियां। मृतक राजेंद्र और रोहित का फाइल फोटो।
- फोटो : अमर उजाला (फाइल फोटो)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरियाणा के रोहतक जिले में सैमाण के बाद अब रिटौली गांव भी पुलिस के लिए चुनौती बन गया है। रंजिश के चलते लगातार दोनों गांवों में वारदात हो रही हैं। गुरुवार को पुलिस ने रोहित उर्फ बजरंग (22) व राजेंद्र (60) के शवों का पोस्टमार्टम करवाया। खुलासा हुआ कि दोनों को 32 बोर की पिस्तौल से बेहद करीब से गोली मारी गई हैं।
विज्ञापन
रोहित को तीन तो राजेंद्र को दो गोली लगी मिलीं। सीआईए प्रथम, सीआईए द्वितीय व शिवाजी कॉलोनी थाना पुलिस दबिश दे रही हैं, लेकिन आरोपी अंकित उर्फ बाबा व उसके साथी अभी हाथ नहीं आए हैं।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक, रिटौली गांव निवासी दलबीर सिंह ने बुधवार को दी शिकायत में बताया था कि उसने घर पर ही बैंक मित्र कार्यालय खोल रखा है। कार्यालय में गांव का युवक रोहित उर्फ बजरंग भी बैठा था। शाम पांच बजे गांव का युवक अंकित उर्फ बाबा आया और बोला, उसे जेल में पैसे भेजने हैं। उसने कह दिया कि अब पैसे नहीं डलेंगे।
विज्ञापन
थोड़ी देर बाद अंकित दो साथियों के साथ अंदर आया और रोहित उर्फ बजरंग को नजदीक से गोलियां मार दीं। इसके बाद भागने लगा। तब उसके पिता राजेंद्र ने उन्हें पकड़ने का प्रयास किया। आरोपियों ने उसके पिता को भी गोली मार दी।
उसके पिता की मौके पर मौत हो गई, जबकि रोहित ने पीजीआई में दम तोड़ दिया। आरोप है कि रंजिश के चलते अंकित उर्फ बाबा ने साथियों के साथ उसके पिता राजेंद्र व गांव के युवक रोहित की हत्या की है।