फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   police, bike,murderer, rohtak, haryana, murder, death, gun shot

सात बदमाशों ने बाइक सवार को गोलियों से भूना

Wed, 12 Oct 2016 02:05 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक Updated Wed, 12 Oct 2016 02:05 AM IST
विज्ञापन
police, bike,murderer, rohtak, haryana, murder, death, gun shot
देर रात गोलियों की तड़तड़ाहट से थर्रा गया खरावड़ गांव - फोटो : amar ujala
देर रात खरावड़ गांव गोलियों की तड़तड़ाहट से थर्रा गया। दो बाइक से आए करीब सात बदमाशों ने एक बाइक सवार व्यक्ति पर अंधाधुंध गोलीबारी कर दी। करीब 25 राउंड की फायरिंग में करीब 12 गोलियां लगने से व्यक्ति मौके पर ही मौत हो गई। जबकि बाइक पर पीछे बैठे उसके चचेरे भाई ने अंधेरे में भाग कर किसी तरह जान बचाई। वारदात को अंजाम देकर बदमाश बाइक से ही भाग गए। हत्या के कारणों का पता नहीं चला है। वारदात की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस और एफएसएल की टीम मौके पर पहुंच गई। देर रात तक सांपला एसएचओ और सीआइए-2 की टीम बदमाशों की धर पकड़ के लिए छापेमारी कर रही थी। पुलिस का कहना है कि मारे गए व्यक्ति पर कई मुकदमे दर्ज थे। हालांकि, वह अधिकतर केसों में बरी हो चुका था।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, रात करीब साढ़े नौ बजे खरावड़ गांव निवासी संजय उर्फ  लीला (42) पुत्र हरिचंद अपने चचेरे भाई रविंद्र के साथ बाइक से घर आ रहा था। रेलवे रोड पर एक बीज की दुकान के पास जब वह पहुंचे तो पीछे से दो बाइक पर करीब सात बदमाश आए और उन पर अंधाधुंध फायरिंग कर दी। गोलियां लगने से संजय बाइक सहित गिर गया। जबकि उसके चचेरे भाई रविंद्र ने खेतों की तरफ भाग कर जान बचाई। बताया जा रहा है कि अंधेरा होने की वजह से बदमाश रविंद्र को देख नहीं पाए। गोलियों की आवाज सुनकर कई लोग मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक बदमाश भाग चुके थे। लोगों ने पुलिस और संजय के परिजनों को वारदात की सूचना दी। जब तक पुलिस और संजय के परिजन मौके पर पहुंचे उसकी मौत हो चुकी थी। बाद में मौके पर डीएसपी विजय सिंह और एसएचओ राजबीर भी पहुंच गए। एफएसएल की टीम को भी सूचना दी गई। एक्सपर्ट सरोज दहिया ने पहुंचकर मामले की जांच पड़ताल की। पुलिस ने जांच पड़ताल के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन


30 राउंड फायरिंग, 12 गोलियां लगी

दो बाइक पर आए करीब सात बदमाशों ने अंधाधुंध फायरिंग करके संजय को गोलियों से छलनी कर दिया। बताया जा रहा है कि बदमाशों ने करीब 30 राउंड फायरिंग की है, जिसमें से 12 गोलियां संजय को लगी हैं। छह गोली संजय की छाती में लगी है। जबकि एक पेट में और तीन गोली सिर में लगी है। एक गोली आंख में लगी है।  
विज्ञापन
विज्ञापन


गांव के दो युवकों पर शक

संजय के चचेरे भाई रविंद्र ने वारदात में शामिल का शक गांव के दो युवकों दीपक और सोनू पर जाहिर किया है। संजय के परिजनों का कहना है कि कई दिनों से कुछ लोग संजय का पीछा कर रहे थे। उसने यह बात परिजनों को बताई थी। शक जताने के बावजूद देर तक पुलिस ने दोनों युवकों पर केस नहीं दर्ज किया था।

परिवार की स्थिति

बताया जाता है कि संजय के चार भाई थे। एक भाई की पहले मौत हो चुकी है। अब संजय की भी जान चली गई। इसके बाद दो भाई बचे हैं। संजय के माता पिता की भी मौत हो चुकी है। परिजनों ने बताया कि संजय अधिकतर समय सरपंच के साथ रहता था। इसी कारण गांव के कुछ लोग उससे रंजिश रखते थे।


संजय पर भी दर्ज थे मुकदमे

पुलिस के अनुसार, संजय पर भी कई मुकदमे दर्ज थे, लेकिन वह अधिकतर में बरी हो चुका था। यही वजह है कि उसकी हत्या को पुरानी रंजिश से जोड़कर देखा जा रहा है। पुलिस को आशंका है कि पुराने मामले में रंजिश की वजह से उसकी हत्या की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed