{"_id":"3a0a8e077eeb66728cdf1017754b8fdc","slug":"police-arrested-car-with-high-senser-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आतंकी गतिविधि के शक पर पकड़ी सेंसर और कैमरायुक्त गाड़ी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
आतंकी गतिविधि के शक पर पकड़ी सेंसर और कैमरायुक्त गाड़ी
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
Updated Mon, 07 Dec 2015 02:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लघु सचिवालय परिसर क्षेत्र में रविवार को अफरातफरी मच गई। दोपहर बाद सेंसर
विज्ञापन
और कैमरे लगी एक काले रंग की गाड़ी ने सुभाष रोड से सिविल लाइन रोड के कई
चक्कर लगाए। गाड़ी सवार युवक बीएसएफ की अंडरग्राउंड बीएसएनएल लाइन की
मानीटरिंग कर रहे थे।
कार में बैठे दो संदिग्धों को देखकर मामला सेना से जुड़ा होने के कारण गुप्तचर विभाग सक्रिय हो गया। विभाग की टीम ने आतंकी गतिविधि के शक पर सुभाष रोड से गाड़ी को चालक और एक अन्य युवक सहित पकड़ लिया। यहां से गाड़ी को लघु सचिवालय लाया गया।
मामला सेना से जुड़ा होने के कारण सिविल लाइन थाना प्रभारी कुछ ही देर में मौके पर पहुंच गए। पुलिस जांच के लिए गाड़ी और दोनों युवकों को थाने लाया गया। गाड़ी चालक विजय ने बताया कि वह मुंबई के फांडू वाला का रहने वाला है। जबकि दूसरे युवक ने खुद को मुंबई के अंधेरी का रहने वाला सचिन सावंत बताया।
सचिन के पास से एक निजी कंपनी का परिचय पत्र बरामद किया गया। सचिन ने बताया कि वे एक सप्ताह से ओमेक्स सिटी में रह रहे हैं। उनकी कंपनी भारतीय सेना के सीमा सुरक्षा बल के लिए अंडर ग्राउंड बिछी बीएसएनएल लाइन की निगरानी करती है। ताकि कोई संदिग्ध सेना की लाइन से गुप्त सूचनाओं को ट्रेस न कर सके। इसी के चलते अंडर ग्राउंड लाइन की जांच की जा रही थी।
पुलिस ने निगरानी संबंधी दस्तावेज मांगे तो युवकों ने बताया कि कागज ओमेक्स सिटी में फ्लैट पर रखे हैं। सचिन ने फ्लैट से लाकर लाइन की जांच पड़ताल की अनुमति संबंधी दस्तावेज पुलिस के सामने पेश किए। पुलिस ने पड़ताल के बाद दोनों युवकों और गाड़ी को छोड़ दिया।
हरियाणा सहित पंजाब और हिमाचल प्रदेश में बिछी थी लाइन
सचिन सांवत ने बताया कि कुछ समय पहले सेना संचार सिस्टम में सुधार के लिए हरियाणा सहित पंजाब और हिमाचल प्रदेश में अंडर ग्राउंड बीएसएनएल की लाइन बिछाई गई थी। ताकि सभी यूनिट के बीच इंटरनेट और संचार के माध्यम से सूचनाओं का आदान-प्रदान आसानी से हो सके।
दोनों युवकों से पूछताछ के बाद अंडरग्राउंड लाइन की निगरानी संबंधी दस्तावेज मिल गए हैं। अब दोनों को छोड़ दिया गया है।
संदीप कुमार, एसएचओ, सिविल लाइन थाना प्रभारी।