{"_id":"637cfab6d78280078a0256e8","slug":"police-accused-of-assaulting-farmer-for-not-giving-entry-at-kansala-post","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak: कंसाला चौकी के नाके पर इंट्री न देने पर किसान का हाथ तोड़ने का आरोप, चौकी प्रभारी ने बताया निराधार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Rohtak: कंसाला चौकी के नाके पर इंट्री न देने पर किसान का हाथ तोड़ने का आरोप, चौकी प्रभारी ने बताया निराधार
Tue, 22 Nov 2022 10:07 PM IST
भूपेंद्र सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक (हरियाणा)
अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Tue, 22 Nov 2022 10:07 PM IST
सार
एसपी के नाम दी शिकायत में सोनीपत ककरोई गांव निवासी संदीप ने आरोप लगाया है। बोला कि पुलिस कर्मियों ने 2 हजार रुपये छीन लिए। घायल किसान पीजीआई में दाखिल कराया गया है। एसपी ने मामले की जांच एएसपी सांपला मेधा भूषण को सौंपी है।
विज्ञापन
घायल किसान। कंसाला पुलिस चौकी के बाहर मारपीट के बाद पहुंचे ककरोई गांव के पूर्व संरपंच राकेश।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
हरियाणा के रोहतक में सोनीपत जिले के गांव ककरोई से रोहतक की नई अनाज मंडी में हरा चारा बेचने आ रहे किसान संदीप व उसके दो भतीजों सहित चार लोगों से पुलिस ने कंसाला चौकी के नाके पर मारपीट की। आरोप है कि इंट्री न देने पर किसान संदीप का हाथ जोड़ दिया, जबकि भतीजे को डंडे मारे। कई घंटे तक चौकी के बाहर हंगामा चलता रहा। घायल को पीजीआई में दाखिल कराया गया है। एसपी ने मामले की जांच एएसपी मेधा भूषण को सौंपी है। वहीं, कंसाला चौकी प्रभारी ने आरोपों को बेबुनियाद बताया है।
विज्ञापन
एसपी के नाम सौंपी शिकायत में ककरोई गांव निवासी संदीप ने बताया कि सोमवार की रात करीब 12 बजे ट्रैक्टर-ट्रॉली में चारा भरकर रोहतक आ रहे थे। कंसाला पुलिस चौकी के पास लगा नाका पार करने के बाद बाइक पर दो पुलिसकर्मी आए। बोले आपने चौकी में इंट्री नहीं करवाई। जब उन्होंने कहा कि किस बात की इंट्री। इस पर बोले, अभी आपको इंट्री करना सिखाते हैं।
विज्ञापन
यह कहते ही उनके साथ मारपीट शुरू कर दी। साथ ही दो हजार रुपये छीन लिए। संदीप का कहना है कि मारपीट के कारण उसका हाथ टूट गया। जबकि लड़के के पैर पर डंडे मारे। इस कारण वह ट्रैक्टर चलाने में असमर्थ था। उसने मामले की सूचना अपने परिजनों को दी।
विज्ञापन
परिजनों के आने से पहले तीन पुलिसकर्मी एक कार में आए और उनको चौकी में ले गए। इसी बीच गांव से परिजन पूर्व सरपंच राकेश के साथ मौके पर पहुंचे। उनको पीजीआई में दाखिल कराया। डॉक्टरों ने हाथ का ऑपरेशन बताया है।
रात को गश्त के दौरान जब राइडर चौकी के नजदीक पहुंची तो सड़क किनारे एक ट्रैक्टर व ट्रॉली खड़ी थी। नजदीक ही चार लोग बैठकर शराब पी रहे थे। पुलिस कर्मियों ने कहा कि यहां बैठकर क्यों शराब पी रहे हो। इस पर अपशब्द कहने लगे। इसकी पूरी वीडियोग्राफी की गई है। आला अधिकारियों को भेजी जाएगी। पैसे छीनने व मारपीट के आरोप बेबुनियाद हैं। - एएसआई सोमबीर, प्रभारी कंसाला पुलिस चौकी
मामला नोटिस में आया है। अगर किसी ने कानून हाथ में लिया है तो उसके खिलाफ कार्रवाई होगी, चाहे वह पुलिसकर्मी ही क्यों न हो। एएसपी सांपला मेधा भूषण मामले की जांच पड़ताल कर रही हैं। - उदय सिंह मीना, एसपी रोहतक
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
ब्रेकिंग अपडेट।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन