फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   pgi non teaching presient election today

पीजीआईएमएस में नॉन टीचिंग के प्रधान का फैसला आज

Sat, 25 Mar 2017 01:28 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक Updated Sat, 25 Mar 2017 01:28 AM IST
विज्ञापन
pgi non teaching presient election today
पी जी अाआइऱ्ई चुनाव - फोटो : amar ujala
पीजीआईएमएस में नॉन टीचिंग के प्रधान का ताज किसके सिर पर सजेगा इसका फैसला आज होगा। नॉन टीचिंग चुनाव के लिए अधिकारियों की तरफ से तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। दोनों पैनल भी एक-दूसरे को मात देने के लिए तैयारी में जुटे हैं। चुनाव अधिकारी डॉ. कुंदन मित्तल ने बताया कि नर्सिंग कॉलेज में चुनाव प्रक्रिया सुबह 9 से शाम 4 बजे तक चलेगी। मतदान के बाद मतगणना की जाएगी और उसके बाद परिणाम घोषित कर दिया जाएगा। चुनाव में 1286 मतदाता प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे। सात पदों के लिए होने वाले चुनाव में उम्मीद जताई जा रही है कि शाम 7 बजे तक परिणाम घोषित हो जाएगा। चुनाव कराने के लिए करीब 24 अधिकारी और कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है।
विज्ञापन


जेपी पैनल से ये हैं मैदान में
जेपी पैनल की तरफ से प्रधान पद के लिए जयपाल सिंह, वरिष्ठ उप प्रधान सत्यवान भारद्वाज, उप प्रधान प्रकाश गिरी, महासचिव राजेंद्र सैनी, सचिव ओमप्रकाश, कोषाध्यक्ष अनीश अरोड़ा और प्रेस सचिव सुरेश कुमार ताल ठोक रहे हैं।
विज्ञापन


सुरेश पैनल से इन्होंने ठोकी ताल
सुरेश पैनल की तरफ से प्रधान पद पर सुरेश कुमार, वरिष्ठ उप प्रधान बाल मुकुंद दहिया, उप प्रधान वीरेंद्र कुमार, महासचिव राजेश भौंरिया, सचिव रोहताश, कोषाध्यक्ष पुष्पेंद्र गर्ग और प्रेस सचिव राकेश कुमार मैदान में है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed