{"_id":"a4edf90bb4d57c173bf3ba4cccef21c7","slug":"one-youth-held-himself-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फिजियोथेरेपिस्ट ने सुसाइड नोट में ‘जिंदगी से परेशान हूं’ लिख लगाया फंदा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
फिजियोथेरेपिस्ट ने सुसाइड नोट में ‘जिंदगी से परेशान हूं’ लिख लगाया फंदा
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
Updated Sat, 19 Sep 2015 02:35 AM IST
विज्ञापन
अपाहिज मां का बेटा और तीन बहनों के इकलौते भाई ने शुक्रवार को फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। सर्कुलर रोड स्थित डबल फाटक के पास किराये पर रहने वाले फिजियोथेरेेपिस्ट भवानी शंकर (30 वर्षीय) ने चुन्नी से फंदा लगाकर जीवन लीला समाप्त कर ली।
पुलिस को मृतक के कमरे से सुसाइड नोट मिला है। इसमें भवानी ने लिखा है कि वह जिंदगी से परेशान होकर आत्महत्या कर रहा है। सिविल लाइन थाना पुलिस ने पड़ताल शुरू कर दी है।
मेरठ के सरधना निवासी भवानी शंकर सर्कुलर रोड स्थित किराये के मकान में अपनी अशक्त मां के साथ रहता था। शुक्रवार देर शाम तक वह कमरे से बाहर नहीं आया। करीब सात बजे उसकी मां ने भवानी को आवाज लगाई, लेकिन कमरे के अंदर से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई।
विज्ञापन
इस पर वह बेटे के कमरे में घुसी तो भवानी पंखे के हुक से बंधी चुन्नी से लटका मिला। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया। भवानी ने फंदे लगाने से पहले जहरीले पदार्थ का भी सेवन किया। भवानी पिछले तीन साल से शहर में रहता था। उसके परिवार में अपाहित मां और तीन बहनें हैं। भवानी जगह-जगह जाकर थेरेपी देने का काम करता था। पुलिस ने बताया कि परिजनों के आने के बाद ही मृतक का पोस्टमार्टम और आगे की कार्रवाई की जाएगी।