{"_id":"3044bec468247813bf5549d4df43b03f","slug":"one-drunked-youth-beaten-policemen-hindi-news-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"गश्त कर रहे पुलिसकर्मी से बाइक सवार युवकों ने की अभद्रता","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गश्त कर रहे पुलिसकर्मी से बाइक सवार युवकों ने की अभद्रता
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
Updated Tue, 01 Sep 2015 02:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झज्जर नाके के पास पुलिसकर्मी से मारपीट और अभद्रता के बाद एक बार फिर कुछ ऐसा ही मामला सामने आया। हाउसिंग बोर्ड चौक के पास गश्त कर रहे पुलिसकर्मी से नशे में धुत बाइक सवार तीन युवकों ने अभद्रता की। पुलिस ने इस संबंध में पारा मोहल्ले के जतिन को गिरफ्तार किया है। आरोपी को सोमवार को कोर्ट मेें पेश किया जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
पुलिस के मुताबिक ईएएसआई जोगिन्द्र सिंह शिवाजी कॉलोनी थाने में तैनात है। वह रविवार रात को गश्त पर थे। इसी दौरान हाउसिंग बोर्ड चौक पर एक बाइक पर तीन युवक आ रहे थे।
इस पर जोगिन्द्र ने तीनों को रोक लिया और पूछताछ की। इसी बात को लेकर तीनों में से नशे में धुत जतिन पुलिसकर्मी के साथ अभद्रता करते हुए धक्कामुक्की करने लगा। इस पर पुलिसकर्मी ने घटना की जानकारी अन्य पुलिस कर्मियों को दी। तभी पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जतिन को पकड़ा और उसके खिलाफ सरकारी ड्यूटी में बाधा डालने का केस दर्ज किया। गौरतलब है कि कुछ दिन पहले करौंथा के एक युवक ने झज्जर नाके पर ड्यूटी कर रहे पुलिस कर्मी पर डंडों से हमला कर दिया था।