{"_id":"579d0d6a4f1c1bfa1421e643","slug":"new-born-baby-found-on-road-on-hational-highway-71-in-rohtak","type":"story","status":"publish","title_hn":"नहीं जागी मां की ममता, नन्हीं परी की हालत नाजुक","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नहीं जागी मां की ममता, नन्हीं परी की हालत नाजुक
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
Updated Sun, 31 Jul 2016 01:56 AM IST
विज्ञापन
रोहतक में हाइवे किनारे पड़ी मिली एक दिन की नवजात बच्ची
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गांव इंद्रगढ़ के पास शुक्रवार को झाड़ियों में मिली एक दिन की नवजात बच्ची के मां-बाप के बारे में शनिवार को कोई सुराग नहीं लग सका। पीएचसी और पुलिस की टीम ने आसपास के गांवों में जाकर जानकारी जुटाई, लेकिन उन्हें निराशा हाथ लगी। वहीं, पीजीआई के निक्कू वार्ड में भर्ती मासूम की हालत नाजुक बताई जा रही है। उसे वेंटिलेटर पर रखा गया है। बाल रोग विशेषज्ञ लगातार उसकी निगरानी कर रहे हैं।
बता दें कि शुक्रवार को चांदी के सरपंच अमित मदान को रोहतक जाते समय इंद्रगढ़ गांव के पास झाड़ियों में एक दिन की नवजात बच्ची रोती हुई मिली थी। मदान ने बच्ची को चाइल्ड वेलफेयर की पूनम के साथ पीजीआई भेजा था। मदन के बयान पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है। पीएचसी लाखनमाजरा के मुख्य चिकित्सक डा. संदीप शर्मा ने बताया कि विभाग की टीम ने शनिवार को चांदी और इंद्रगढ़ के गांवों का दौरा किया, लेकिन उन्हें बच्ची के मां-बाप के संबंध में कोई सुराग नहीं मिला है। डा. शर्मा ने बताया कि विभाग की टीम इलाके के हर गांव में जाएगी। इस संबंध में थाना प्रभारी नवीन ने बताया कि जिस जगह पर नवजात बच्ची मिली थी वहां भी जांच पड़ताल की जा रही है। इसके अलावा मामले की छानबीन हर पहलू से की जा रही है।