फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   molestration with sportsmen by her couch

यौन प्रताड़ना का डर : वुशू खिलाड़ी ने दो साल से नहीं खेली नेशनल प्रतियोगिता

Tue, 08 Dec 2015 02:40 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक Updated Tue, 08 Dec 2015 02:40 AM IST
विज्ञापन
molestration with sportsmen by her couch
यौन प्रताड़ना से तंग आकर वुशू की नेशनल खिलाड़ी ने पिछले दो साल से कोई
विज्ञापन
नेशनल प्रतियोगिता ही नहीं खेली। आरोप है कि खिलाड़ी जहां भी खेलने गई उसे कोच ने वहीं हवस का शिकार बनाना चाहा। सोमवार को परिजनों संग महिला थाने में 164 के बयान दर्ज करवाने आई पीड़िता का दर्द जुबां पर आ गया।

नेशनल प्रतियोगिताओं में स्वर्ण जीत चुकी पीड़िता ने अंतिम बार 2013 में मध्यप्रदेश में हुई स्पर्धा में हिस्सा लिया था। आरोपी कोच राजेश हरियाणा अमैच्योर वुशू एसोसिएशन के सचिव पद पर भी कार्यरत है।

पुलिस को दिए बयान में पीड़ित वुशू खिलाड़ी ने बताया कि लाखनमाजरा स्टेडियम में कार्यरत आरोपी कोच राजेश ने उससे कई बार यौन संबंध बनाने के लिए प्रताड़ित किया। जब भी वह किसी प्रतियोगिता में कोच राजेश के साथ गई तो वह कंधे पर हाथ रखकर बोलता था कि अभी भी समय है तेरे पास।

पीड़िता ने बताया कि आरोपी कोच ने उसके साथ मणिपुर, फतेहाबाद, पानीपत, रोहतक और जींद सहित अन्य केंद्रों पर छेड़खानी की। कोच की हरकतों का डर खिलाड़ी के मन में इस कदर भर गया है कि वह पिछले एक सप्ताह से एकेडमी में प्रैक्टिस के लिए भी नहीं गई। आरोप है कि पुलिस पिछले तीन दिनों से पीड़िता को थाने के चक्कर लगवा रही है लेकिन एक बार भी आरोपियों को पूछताछ के लिए नहीं बुलाया है।

संदीप मधुबन में करवाता है प्रेक्टिस
आरोपी कोच संदीप मधुबन पुलिस सेंटर में प्रेक्टिस करवाता है। पीड़िता ने आरोप जड़ा कि जब वह आरोपी कोच की छेड़खानी से तंग हो गई तो संदीप से शिकायत की। लेकिन संदीप ने उससे चुपचाप सबकुछ सहने को कह दिया।

जान से मारने की धमकी देने की धारा भी जोड़ी
पुलिस ने एफआईआर में आईपीसी की धारा 506 (जान से मारने की धमकी देना) को शामिल किया है। पहले पुलिस ने पीड़िता की शिकायत के आधार पर केवल छेड़छाड़ का केस ही दर्ज किया था।

नेशनल प्रतियोगिता जीत चुकी है पीड़िता
पीड़िता ने स्टेट ही नहीं बल्कि नेशनल स्तर पर भी कई प्रतियोगिताएं खेली हैं। खिलाड़ी ने लखनऊ में 2008, चेन्नई में 2010, मध्यप्रदेश 2013 और दिल्ली में 2013 में हुई नेशनल प्रतियोगिता में हिस्सा लिया था। इन स्पर्धाओं में उसने गोल्ड, सिल्वर और ब्रांच मेडल जीते। मणिपुर में हुई नेशनल प्रतियोगिता में भी दमखम दिखाया।

पीड़िता के 164 के बयान दर्ज करवाए गए हैं। आरोपियों की तलाश शुरू कर दी गई है, हालांकि अभी तक आरोपियों के बारे में पुख्ता जानकारी नहीं मिली है। साथ ही पीड़िता की ओर से दी गई ऑडियो रिकॉर्डिंग की भी पड़ताल की जा रही है।
ममतेश, जांच अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed