फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   molestration with mdu student

छात्रा ने हिम्मत दिखा मनचलों को पकड़ा तो आरोपियों ने ही जड़ दिए थप्पड़

Mon, 07 Dec 2015 02:34 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक Updated Mon, 07 Dec 2015 02:34 AM IST
विज्ञापन
molestration with mdu student
एमडीयू में स्कूटी सवार दो युवकों ने सरेराह छात्रा से छेड़छाड़ की।
विज्ञापन
छात्रा ने हिम्मत दिखाते हुए दोनों आरोपियों को हॉस्टल गेट के सामने दबोच लिया। खुद को फंसता देख आरोपियों ने छात्रा को एक के बाद एक कई थप्पड़ मार दिए। इसके बाद पकड़ कमजोर होते ही वे भाग निकले।

 वारदात के तुरंत बाद छात्रा ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शिकायत लेकर हॉस्टल के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरों को भी खंगाला। छात्रा ने शिकायत में जान से मारने की धमकी देने और अपहरण की कोशिश का भी आरोप लगाया है।

दरअसल, मूलरूप से जींद निवासी युवती एमडीयू के यूआईईटी में फाइनल ईयर की छात्रा है। वह रविवार को एमडीयू में हुए बाबा अंबेडकर परिनिर्वाण दिवस कार्यक्रम में हिस्सा लेने आई थी। शाम करीब पांच बजे छात्रा घर लौट रही थी। जैसे ही वह गर्ल्स हॉस्टल रोड पर पहुंची, पीछे से आ रहे स्कूटी सवार दो युवकों ने छेड़छाड़ शुरू कर दी।

 पहले तो छात्रा ने उनकी बातों को अनसुना किया मगर आरोपियों की हरकतों में सुधार नहीं होने पर छात्रा उनके पीछे दौड़ पड़ी। छात्रा ने हिम्मत दिखाते हुए हॉस्टल गेट पर छात्रों को पकड़ लिया। चंगुल में फंसते ही आरोपियों ने छात्रा को कई थप्पड़ जड़ दिए। इसके बाद आरोपी स्कूटी पर बैठकर फरार हो गए।

जाते-जाते आरोपियों ने छात्रा को जान से मारने की धमकी भी दी। उन्होंने यूनिवर्सिटी के बाहर अंजाम भुगतने की चेतावनी भी दी। छात्रा ने तुरंत मामले की सूचना पुलिस को दी। महिला पीसीआर ने मौके पर पहुंच छात्रा के बयान दर्ज किए। छात्रा ने पुलिस को शिकायत के साथ आरोपियों की स्कूटी का नंबर भी दिया है। इसके बाद महिला पुलिस हॉस्टल की सीसीटीवी फुटेज खंगालने के लिए छात्रा को अपने साथ ले गई।

महिला पुलिस बोली- समझौता करा दूंगी
जब छात्रा ने महिला पुलिस को शिकायत दी तो पुलिस ने पहले तो मामले को टालने का प्रयास किया। एक महिला सिपाही ने यहां तक कह डाला कि वह समझौता करा देगी। हालांकि बाद में पुलिस ने छात्रा की शिकायत को ले लिया। पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। गौरतलब है कि इससे पहले भी एमडीयू में छात्राओं के साथ छेड़छाड़ के मामले सामने आ चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed