{"_id":"5e3b124d469c0941cd85bd3d033600e9","slug":"mobile-switch-off-of-sachiv-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सचिव ने किया मोबाइल बंद, सरेंडर के लिए मांगा समय","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सचिव ने किया मोबाइल बंद, सरेंडर के लिए मांगा समय
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
Updated Wed, 09 Dec 2015 02:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वुशू की नेशनल खिलाड़ी के यौन उत्पीड़न मामले में आरोपी कोच और सचिव अब फंसते दिख रहे हैं। आरोपी कोच ने सरेंडर करने की इच्छा जताई है। मंगलवार को आरोपी के वकील ने महिला थाने में जाकर सरेंडर करने के लिए समय मांगा है। पुलिस ने सरेंडर के लिए हामी तो भर दी, लेकिन यह भी कहा है कि पुलिस मौका मिलते ही आरोपी को दबोच लेगी।
बता दें कि आरोपी सरकारी कोच हरियाणा वुशू अमैच्योर एसोसिएशन का सचिव भी है। मामला उजागर होने के बाद से आरोपी के सभी मोबाइल फोन बंद आ रहे हैं। वहीं, खेल मंत्री अनिल विज ने मामले को गंभीर मानते हुए जांच के आदेश दे दिए हैं।
दरअसल मंगलवार को पुलिस ने राजेश से संपर्क करने के लिए उसके सभी नंबरों पर फोन किया, लेकिन सभी बंद मिले। हालांकि इसके कुछ देर बाद राजेश की ओर से एक वकील थाने में हाजिर हुआ और महिला एसएचओ गरिमा के सामने कहा कि हम राजेश को सीधे अदालत में पेश कराना चाहते हैं। वहां वह सरेंडर कर देगा। एसएचओ गरिमा ने इस पर सहमति तो दे दी, लेकिन चेतावनी भी दी है कि पुलिस गिरफ्तारी के प्रयास जारी रखे हुए है और मौका मिलते ही आरोपी को दबोच लेंगे। इस पर वकील ने सरेंडर के लिए समय मांगा है।
विज्ञापन
यह था मामला
लाखनमाजरा खंड के एक गांव की रहने वाली वुशू की नेशनल खिलाड़ी ने हरियाणा अमैच्योर वुशू फेडरेशन के सचिव और सरकारी कोच राजेश पर यौन शोषण का आरोप लगाया है। आरोप है कि नेशनल और इंटरनेशनल स्तर पर भेजने के लिए आरोपी ने संबंध बनाने का दबाव डाला।
पीड़िता ने कोच पर दुष्कर्म के प्रयास का भी आरोप लगाया था। पीड़िता का कहना है कि यह सिलसिला दो साल से चल रहा है। महिला थाने में कोच राजेश और एक दूसरे कोच संदीप के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। सोमवार को एएसआई मिथलेश ने पीड़िता के 164 के बयान दर्ज करवाए थे।
दूसरे आरोपी की भी तलाश तेज
राजेश के सरेंडर करने की बात सामने आने के बाद पुलिस ने दूसरे आरोपी संदीप की भी तलाश तेज कर दी है। गौरतलब है कि संदीप करनाल का निवासी है और राजेश जुलाना का रहने वाला। पुलिस ने इन दोनों जगह पर छापेमारी भी की।
बोले मंत्री
मामला गंभीर है। हमने जांच के आदेश दे दिए हैं। जांच रिपोर्ट के आधार पर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। मामला पिछली कांगेस सरकार के कार्यकाल के दौरान का है, लेकिन हमारी सरकार किसी भी खिलाड़ी के साथ अन्याय नहीं होने देगी।
अनिल विज, खेल मंत्री, हरियाणा सरकार।