{"_id":"571cdcc34f1c1b2e228b5119","slug":"missing-three-students-from-rohtak-including-two-real-sisters","type":"story","status":"publish","title_hn":"नांदल से दो सगी बहनों सहित तीन छात्राएं लापता","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नांदल से दो सगी बहनों सहित तीन छात्राएं लापता
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
Updated Mon, 25 Apr 2016 02:19 AM IST
विज्ञापन
Women police Station
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नांदल से शनिवार को दो सगी बहनों सहित तीन छात्राएं संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गईं। तीसरी लड़की दोनों की चचेरी बहन है। इस संबंध में पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ अपहरण का केस दर्ज किया है।
पुलिस के मुताबिक गांव नांदल निवासी एक व्यक्ति की दो बेटियां हैं। दोनों शुक्रवार शाम को अपने चाचा के घर गईं थी। खाना खाने के बाद वे चाचा के घर पर ही सो गईं। शनिवार सुबह जब परिवार के सदस्य उठे तो दोनों छात्राएं घर में नहीं मिलीं। दोनों के साथ चाचा की बेटी भी नहीं मिली। इसके बाद परिजनों ने तीनों की तलाश शुरू कर दी, लेकिन कोई सुराग नहीं लगा।
इसके बाद रिश्तेदारियों और परिचितों में फोन किया गया। जानकारी नहीं मिलने पर परिजनों ने लाखनमाजरा थाने में अपहरण की शिकायत दी। परिजनों ने पुलिस को बताया कि एक छात्रा बीए, जबकि दोनों बहनें सातवीं और आठवीं कक्षा में पढ़ती हैं। परिजनों ने छात्राओं के साथ अनहोनी का अंदेशा भी जताया है। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज करके छात्राओं की तलाश शुरू कर दी है।