फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   MDU test booklet of questions before the sale , Math paper same

एमडीयू की परीक्षा से पहले बिकी प्रश्नों की बुकलेट, मैथ का पेपर हु-ब-हु 

Tue, 12 Apr 2016 02:11 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक Updated Tue, 12 Apr 2016 02:11 AM IST
विज्ञापन
MDU test booklet of questions before the sale , Math paper same
exam - फोटो : file
एमडीयू की परीक्षाओं में नकल का गोरखधंधा फिर सामने आया है। पहले की भांति इस बार भी दिल्ली रोड स्थित फोटो स्टेट की दुकानों पर हु-ब-हु प्रश्नों की बुकलेट परीक्षा से पहले बेची गई। खास बात यह है कि बुकलेट में केवल वहीं प्रश्न दिए गए थे, जो एक घंटा बाद मैथ के पेपर आने वाले थे। ऐसे में पेपर लीक होने की आशंका से इंकार नहीं किया जा सकता। 
विज्ञापन


पिछले कई दिनों से एमडीयू से संबद्घ कॉलेजों में रि-अपीयर की परीक्षाएं चल रही हैं। सोमवार को बीएससी मैथ फोर्थ सेमेस्टर, बीए द्वितीय वर्ष संस्कृत और बीए इकोनॉमिक्स का पेपर था। दूसरी मीटिंग में हुई परीक्षा से करीब एक घंटा पहले दिल्ली रोड पर फोटो स्टेट की दुकानों पर बुकलेट बेची जा रही थी, जिसे खरीदने के लिए विद्यार्थियों की भारी भीड़ लगी हुई थी।
विज्ञापन


फोटो स्टेट की दुकानों पर बिक रही इन बुकलेट के एवज में विद्यार्थियों से 50 से लेकर 300 रुपये तक वसूले जा रहे थे। हैरत की बात यह है कि बीएससी मैथ फोर्थ सेमेस्टर का पेपर खत्म होने के बाद जब इसकी बुकलेट का मिलान किया गया तो मामले का खुलासा हुआ। पेपर में नौ प्रश्न दिए गए थे, जिसमें से पांच प्रश्न करने थे। जबकि बुकलेट में भी लगभग इतने ही प्रश्न थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पेपर कुल 30 नंबर का था, जिसमें लगभग 20 नंबर के प्रश्न इस बुकलेट में मिले। अब यह पेपर लीक है या फिर कुछ ओर, यह तो जांच का विषय है। लेकिन जो भी है यह कहीं न कहीं एमडीयू की परीक्षाओं पर सवाल जरूर खड़े कर रही है। 

पिछले वर्ष भी अमर उजाला ने उठाया था मुद्दा 
एमडीयू की परीक्षाओं से चंद घंटे पहले यह बुकलेट बेचे जाने के मामले पहले भी सुर्खियों में आ चुके हैं। पिछले वर्ष दिसंबर में अमर उजाला टीम ने इस गोरखधंधे का भंडाफोड़ किया था। खबर प्रकाशित होने के बाद उस समय कुछ हद तक सुधार हुआ था, लेकिन अब फिर से इन परीक्षाओं में यह धंधा खुलेआम चल रहा है। 


धारा-144 की भी उड़ रही धज्जियां 
परीक्षाएं शुरू होने से पहले खुद डीसी अतुल कुमार ने धारा-144 लागू की थी। आदेश जारी किए गए थे कि परीक्षा के समय 200 मीटर के दायरे में फोटो स्टेट की दुकानें नहीं खुलेगी और न ही पांच से अधिक आदमी इकट्ठा हो सकते, लेकिन इन परीक्षाओं के दौरान डीसी के आदेशों की भी खुलेआम धज्जियां उड़ाई जा रही है। 

नकल रोकने के लिए कई टीमें बनाई गई हैं। परीक्षा के दौरान नकल किसी भी हाल में नहीं होने दी जाएगी। कॉलेजों को इसके लिए सख्त निर्देश दिए गए हैं। 
- जितेंद्र भारद्वाज, रजिस्ट्रार, एमडीयू। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed