फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   marrige without proper information

बेटे को इटली में इंजीनियर बता करवाई शादी, अब सास-ससुर ने किया बेदखल

Sat, 06 Feb 2016 02:46 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक Updated Sat, 06 Feb 2016 02:46 AM IST
विज्ञापन
marrige without proper information
बेटे को इटली में इंजीनियर बता शादी करवाने के बाद एक मां-बाप ने अपने
विज्ञापन
बेटे और बहू को संपत्ति से बेदखल कर दिया। बहू का आरोप है कि उसके जेवर और संपत्ति हड़पने के लिए गुपचुप तरीके से उसका और उसके पति का अलग राशन कार्ड बना दिया गया।

 राशन कार्ड में बहू की जगह किसी दूसरी महिला के फर्जी हस्ताक्षर करवाए गए हैं। पुलिस में शिकायत देने पहुंची पीड़ित का कहना है कि उसके सास-ससुर ने बताया कि उनका बेटा इटली में सिविल इंजीनियर है, लेकिन इटली जाने पर पता चला कि वह वहां सफाई का काम करता है।

अब सिटी थाना पुलिस ने महिला की शिकायत पर सुनारिया चौक निवासी उसके पति राजीव हुड्डा, ससुर धर्मवीर, सास सतवती देवी, जेठ राकेश और उसकी पत्नी सुनीता के खिलाफ धोखाधड़ी, फर्जी दस्तावेज तैयार कर उनका प्रयोग करना और षड्यंत्र में शामिल होने का केस दर्ज किया है।

मामले के अनुसार मूलरूप से लुधियाना के पटेलनगर निवासी संगीता कुमारी की शादी 17 जून 2010 को रोहतक के सुनारिया चौक निवासी राजीव हुड्डा के साथ हुई थी। संगीता ने बताया कि शादी के 15 दिन बाद ही उसका पति इटली चला गया। संगीता का आरोप है कि उसके ससुराल वालों ने उसके शादी का सामान, गहने और अन्य जायदाद हड़पने के लिए 5 नवंबर 2011 को उसे व उसके पति को संपत्ति से बेदखल कर दिया।

 आरोपियों ने चुपके से फर्जी दस्तावेज दिखाकर राजीव व संगीता के नाम से राशन कार्ड बनवा लिया। पीड़ित की जगह किसी अन्य महिला को राजीव के साथ दिखाकर राशन कार्ड बनवाया गया। 7 दिसंबर 2011 को उसे ससुराल से निकाल दिया गया। अब महिला मायके में रहती है। दो साल तक रोहतक एसपी और आईजी के पास चक्कर लगाने के बाद पीड़िता नेे फर्जी तरीके से राशन कार्ड बनवाने की शिकायत डीएसपी पुष्पा खत्री से की। इसके बाद आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।

 पीड़ित ने पति सहित ससुराल पक्ष के अन्य लोगों के खिलाफ  अगस्त 2013 में लुधियाना थाने में दहेज प्रताड़ना का केस दर्ज करवाया था। संगीता का दावा है कि जमानत याचिका में आरोपियों की तरफ से राशन कार्ड को आधार बनाकर कहा गया था कि  उनका बेटा और बहू काफी समय से परिवार से अलग रहते हैं। दोनों से उनका कोई लेना देना नहीं है। फिर कोर्ट ने उनकी जमानत मंजूर की  थी।

आरोप है कि राजीव उसे 4 फरवरी 2011 को  टूरिस्ट विजा पर इटली ले गया था। यहां उसके साथ मारपीट की और 27 अप्रैल 2011 को जबरन रोहतक भेज दिया। फिर आरोपी अगस्त 2011 में रोहतक आया और दस दिन बाद ही वापस चला गया। इटली से भारत भेजे जाने के दौरान संगीता गर्भवती थी। पीड़िता को तकलीफ होने से बच्चे की गर्भ में ही मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed